---Advertisement---

Makeup Tips: मिनिमल मेकअप लुक में दिखना है अट्रेक्टिव तो, शाहरुख की लाडली सुहाना की फॉलो करें ये खास टिप्स, लगेंगी परी

Makeup Tips: हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत लगे। लोग खूबसूरत दिखने के लिए लाखों ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। खूबसूरत दिखने के लिए लोग मेकअप का भी सहारा लेते हैं। इन दोनों मिनिमल मेकअप लुक का काफी क्रेज है। मिनिमल मेकअप लुक का यह फायदा है कि आप किसी तरह के आउटफिट ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 8, 2023 11:55 पूर्वाह्न

Suhana Khan
Follow Us
---Advertisement---

Makeup Tips: हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत लगे। लोग खूबसूरत दिखने के लिए लाखों ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। खूबसूरत दिखने के लिए लोग मेकअप का भी सहारा लेते हैं। इन दोनों मिनिमल मेकअप लुक का काफी क्रेज है। मिनिमल मेकअप लुक का यह फायदा है कि आप किसी तरह के आउटफिट में इस  मैकअप लुक को अपना सकती हैं।

यह आपको क्लासी लुक देगा। आपने कई अभिनेत्री को भी आजकल मिनिमल मेकअप लुक में देखा होगा। हर टॉप अभिनेत्री आज कल इस लुक में दिखाई देती है। यदि आप भी उनकी तरह खूबसूरत दिखाना चाहती है तो आप मिनिमल मेकअप लुक के लिए शाहरुख की लाडली सुहाना से कुछ जरूरी टिप्स ले सकती है। तो चलिए जानते हैं क्या है यह जरूरी टिप्स जिसे आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।

शाहरुख की लाडली सुहाना से ले सकती हैं कुछ जरूरी टिप्स

मिनिमल मेकअप लुक इन दोनों ट्रेंड में है। बड़ी-बड़ी अभिनेत्रीयां भी मिनिमल मेकअप लुक में नजर आती हैं। आप मिनिमल मेकअप लुक के कुछ टिप्स शाहरुख की लाडली सुहाना खान से ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है यह टिप्स। सबसे खास टिप्स यह है की आपको आपके कांप्लेक्शन के हिसाब से ही फाउंडेशन, कंपैक्ट और क्लींजर का चुनाव करना चाहिए। वरना आपका मेकअप बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिखेगा।

सुहाना की तरह लगाए विंग्ड आईलाइनर

आपने कई बार शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना को विंग्ड आईलाइनर में देखा होगा। विंड आईलाइनर हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह आपको अच्छा लुक देगा।

सुनहाना से ले यह मेकअप टिप्स

सुहाना अक्सर मिनिमल मेकअप लुक में नजर आती हैं। मगर उनके मैकअप में अलग यह है की वह हमेशा मैकअप में ब्लश का इस्तमाल करती हैं। आपने देखा होगा कि उनके गाल गुलाबी नजर आते हैं। आप भी ऐसा कर सकती हैं। चेहरे पर ब्लश आपको काफी अच्छा लुक देता है। इससे चेहरा उभरकर नजर आता है।

करें टिंटेड पिंक और लाइट ब्राउन कलर के लिपस्टिक का चुनाव

अपने सुहाना को अक्सर लाइट शेड की लिपस्टिक में देखा होगा। आपको भी टिंटेड पिंकी या हल्के ब्राउन कलर की लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपको नेचुरल लुक देती है। यदि आप इन बातों का ध्यान रख अपना मेकअप करती है तो आप काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026