---Advertisement---

Mehendi Outfits: इन स्टाइलिश आउटफ़िट्स को पहन मेहंदी फ़ंक्शन पर दिखेंगी सबसे अलग, लोग नहीं हटा पाएंगे नज़र

Mehendi Outfits: मेहंदी का फंक्शन हर शादी में बहुत खास माना जाता है। ऐसे में इस दिन सबसे अलग दिखने के लिए एक सही आउटफ़िट को चुनना बहुत मुश्किल होता है। इसी को देखते हुए आज आपके लिए कुछ ऐसे ग्रीन आउटफिट्स लेकर आए हैं जिनमें आप स्टाइलिश के साथ-साथ क्लासी भी लगेंगी।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 22, 2023 11:27 अपराह्न | Updated: सितम्बर 23, 2023 12:27 पूर्वाह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Mehendi Outfits: शादी में वैसे तो सभी फ़ंक्शन बेहद ज़रूरी और ख़ास होते हैं। इनमें से एक मेहंदी का फंक्शन भी होता है जिसमें दुल्हन और मेहमानों के हाथों पर सुंदर मेहंदी लगायी जाती है। वहीं आज कल मेहंदी के फंक्शन में ग्रीन आउटफ़िट थीम का बहुत चलन है। इस मौक़े पर महिलाएं हरे रंग के आउटफ़िट पहने नज़र आती हैं जो देखने में सुंदर तो लगते ही हैं, साथ ही ये आपकी मेहंदी के रंग से भी मैच करती हैं। लेकिन अक्सर महिलाओं को मेहंदी के फ़ंक्शन के लिए एक सही आउटफ़िट चुनने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपके लिए है हरे रंग के आउटफ़िट के कुछ ऐसे विकल्प लेकर आए हैं जिन्हें पहनकर आप फंक्शन में सबसे अलग दिखेंगी। 

मेहंदी के फंक्शन के लिए ये आउटफिट्स करें ट्राई

इंडो वेस्टर्न लुक के लिए पहने ग्रीन गाउन

अगर आप ट्रेडिशनल लुक से बोर हो गई हैं और इस बार मेहंदी के फंक्शन में कुछ अलग हटके पहनना चाहते हैं तो आप इंडो वेस्टर्न लुक अपना सकती हैं। यह लोग देखने में जितना सुंदर लगता है उतना ही स्टाइलिश भी होता है। इसके लिए आप चाहें तो एक ग्रीन गाउन पहन सकती हैं जो स्टाइल के साथ-साथ आपको क्लासी लुक भी देगा। 

ग्रीन लहंगा चोली के साथ ट्राई करें मल्टीकलर जैकेट

इन दिनों लहंगा चोली के साथ जैकेट पहनना बहुत ट्रेंड में है। इस तरह का आउटलेट आपको केवल मेहंदी ही नहीं बल्कि हर फंक्शन में सबसे अलग और खूबसूरत लुक देगा। अगर आप बेहद फंक्शन के लिए इस तरह का कोई और कुछ देख रही हैं, तो आप हरे रंग के क्रॉप-टॉप और लहंगे के साथ एक मल्टीकलर जैकेट पहन सकती हैं। यह आपको सबसे यूनीक लुक देगा। 

रेडीमेड ग्रीन मिररवर्क साड़ी से बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं लेकिन उसे बांधने के झंझट से बचना चाहती हैं तो आप रेडीमेड साड़ी ट्राई कर सकती हैं। रेडिमेड साड़ी आपको स्टाइल, ख़ूबसूरती और ग्रेस यह तीनों चीज़ें देती है। इसके अलावा यह साड़ियां संभालने में भी बहुत आसान होती हैं। तो अगर आप मेंहदी फंक्शन के लिए साड़ी पहनने का सोच रहे हैं तो आप एक सुंदर मिररवर्क वाली साड़ी ख़रीद सकती हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026