---Advertisement---

Mooli Ka Achar: मिनटों में घर पर बनाएं मूली का चटपटा आचार, मिलेगा बिल्कुल बाजार वाला स्वाद

Mooli Ka Achar: सर्दियों में कई हरी पत्तेदार सब्जी आती हैं इसमें से एक नाम मूली का भी आता है। इसका हल्का तीखा और मीठा स्वाद हमें अक्सर लुभाता है। स्वाद के साथ मूली में कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। ऐसे में आप मूली का ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 9, 2023 4:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mooli Ka Achar: सर्दियों में कई हरी पत्तेदार सब्जी आती हैं इसमें से एक नाम मूली का भी आता है। इसका हल्का तीखा और मीठा स्वाद हमें अक्सर लुभाता है। स्वाद के साथ मूली में कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। ऐसे में आप मूली का अचार बनाकर अपने स्वाद के साथ अपनी सेहत को भी अच्छा कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूली का अचार बनाने की एक आसान सी रेसिपी बताने वाले हैं।

सामग्री

  • मूली- 2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्‍दी- 1/2 छोटा चम्मच
  • अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
  • मेथी दाना- 1/2 छोटा चम्मच
  • राई- 1 बड़ा चम्‍मच
  • हींग- चुटकीभर
  • सौंफ- 1 बड़ा चम्मच
  • सिरका- 1/4 कप
  • नमक 1/2 छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल जरूरतनुसार

Also Read: Valentine Day 2023: चॉकलेट डे पर इस बार करें कुछ खास और अलग, पार्टनर को अपने हाथों से बनाकर खिलाएं यह स्पेशल आइसक्रीम

मूली का अचार बनाने की विधि

मूली का स्वादिष्ट अचार बनाने के लिए सबसे पहले आपको मूली को धोकर सुखा लेना है। फिर इससे छीलकर लंबे पतले टुकड़ों में काटना है। मूली को काटकर उसमें नमक डालकर इसे दोबारा 2 घंटे के लिए धूप में रख दें। जब तक मूली सूख रही है आप अचार का मसाला रेडी कर ले। इसके लिए आपको मीडियम आंच में एक पैन में अजवाइन, मेथी, राय और सौंफ डालकर हल्का भून लेना है और आंच बंद करके फिर भुने हुए मसालों को ठंडा करके दरदरा पीस लें। मसाले को पीसने के बाद एक बार आपमीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें। तेल के अच्छी तरह गर्म होने के बाद धूप में रखी मूल्यों को अच्छी तरह से निकालकर पैन में डालकर 2 मिनट तक भून ले। उसके बाद आप गैस बंद कर दें। इसके बाद आप मूली में ही हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर, भुने पिसे मसाले और नमक मिलाकर अचार को ठंडा करके इसमें सिरका मिलाएं। इस तरह आपका मूली का स्वादिष्ट अचार बनकर रेडी हो गया है। अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद उसे एक बर्नी में भरकर 3 से 4 दिन तक धूप में रखें। इसके बाद आप अपने घर में बनाए गए मूली के अचार का स्वाद पराठे और चावल के साथ ले सकते हैं।

Also Read: MahaShivratri 2023: इन चार ग्रहों से छुटकारा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये विशेष उपाय, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Sara Tendulkar

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026