---Advertisement---

Eid-ul-Fitr 2023 के मौके पर जरूर ट्राई करें मेहंदी के ये लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मेहंदी के डिजाइंस लाए हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी हैं और इसे आप बेहद आसानी से अपने हाथों पर खुद ही लगा सकती हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 21, 2023 4:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Eid-ul-Fitr 2023: 22 अप्रैल यानी शनिवार के दिन ईद मनाई जाएगी। ईद को लेकर मार्केट में चहल-पहल शुरू हो चुकी है। बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है इसके साथ ही मेहंदी लगाने वालों की जेब भी भरने वाली है। ईद में लगभग हर एक महिला और लड़कियां मेहंदी लगाती हैं। यह कार्यक्रम ईद के 1 दिन पहले ही शुरू हो जाता हैं। महिलाएं पार्लर जाती जाकर अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनवाती हैं। अगर आप भी मेहंदी लगाने की शौकीन हैं। लेकिन आप पार्लर नहीं जाना चाहती तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मेहंदी के डिजाइंस लाए हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी हैं और इसे आप बेहद आसानी से अपने हाथों पर खुद ही लगा सकती हैं। अगर आप सिंपल और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो आप अरेबियन मेहंदी स्टाइल की डिफरेंट-डिफरेंट डिजाइन अपने हाथों पर आजमा सकती हैं। अरेबियन मेहंदी डिजाइन में कई अलग तरह के पैटर्न होते हैं जो बेहद आसानी से बन जाते हैं। तो आइए देखते हैं कौन सी है यह सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी की डिजाइन।

सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन के लिए आजमाएं ये अरेबियन डिजाइन के पैटर्न

फ्लोरल मोटिफ्स- इस पैटर्न में छोटे और बड़ों दोनों तरह के फूल बनाए जाते हैं। जोकि देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है। इन छोटे बड़े फूलों में शेड वर्क किया जाता है। ये मेहंदी रचने के बाद काफी खूबसूरत नजर आती है। इस तरह का डिजाइन हाथों में बेहद खूबसूरत दिखता है। इसे लगाना भी बेहद आसान है और घर पर आसानी से लगाया जा सकता है।

जीयोमेट्रिक फ्लोरल मोटिफ्स- ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन हाथों के आगे और पीछे दोनों तरफ लगाए जाते हैं। इसमें मेन थीम ज्योमेट्रिक फ्लोरल तरीके से बनाई जाती है। ध्यान दे कि, उंगलियों पर भी इसी तरह के डिजाइन बनाए जाते हैं, जिस वजह से आपके हाथ भरे हुए दिखाएं देते हैं। यह काफी सिंपल डिजाइन होता है लेकिन ये काफी पावरफुल स्टाइल स्टेटमेंट देता है।

Also Read: National Civil Service Day: PM Narendra Modi बोले- भारत का वक्त आ गया है…लोकसेवकों को लेकर कही ये बात

पत्तियों वाली डिजाइन- पत्तियों वाली इस अरेबिक डिजाइन को आप हाथ के पीछे वाले हिस्से पर लगाया जाता हैं। लेकिन ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि आप इसे हाथ के पिछले हिस्से में ही लगाया आप इसे सामने वाले हिस्से में भी लगा सकते हैं या उतना ही खूबसूरत दिखेगा। जिसमें जालीदार पैटर्न होता है। इस डिजाइन के लगाने के बाद आपके हाथ भरे भरे दिखाई देते हैं।

हाफ फ्लोरल डिजाइन- इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप हाफ फ्लोरल डिजाइन बना सकती है। ये अरेबिक डिजाइन काफी ज्यादा चला हुआ है‌। इसमें एक हथेली पर आधा डिजाइन और दूसरी हथेली पर आधा डिजाइन बनाया जाता है। जब दोनों हाथों को जोड़कर देखते हैं तो इसकी खूबसूरती देखने लायक रहती है। इसे लगाना भी उतना मुश्किल नहीं है और यह देखने में भी बहुत खूबसूरत लगता है।

Also Read: Rajasthan Politics: कांग्रेस में गुटबाजी, पायलट गुट के विधायक बोले- ‘मरते समय कोई झूठ नहीं बोलता, गुस्से में है समाज’

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026