---Advertisement---

Onam 2024: जाह्नवी कपूर से लेकर दीपिका-रश्मिका तक के इन 5 साड़ी लुक को करें स्टाइल, आप दिखेंगी सबसे जुदा

Onam 2024: दीपिका पादुकोण से लेकर जाह्नवी कपूर तक इन लुक को स्टाइल कर आप दिखेंगी ओणम पर सबसे खास, देखने वाले करेंगे आपकी तारीफ, फटाफट कॉपी करें यह साड़ी लुक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2024 11:35 पूर्वाह्न

Onam 2024
Follow Us
---Advertisement---

Onam 2024: दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक ओणम आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। 6 सितंबर से शुरू होने वाला यह 10 दिन का त्योहार आज समाप्त हो जाएगा और ऐसे में एक अलग ही खुमार लोगों पर देखने को मिल रहा है। ओणम की पूजा के लिए महिलाओं के बीच ट्रेडिशनल ड्रेस पहनने का रिवाज देखा जाता है और ऐसे में आप जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) से लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साड़ी लुक को पूनम के लिए स्टाइल कर सकती हैं। निश्चित तौर पर जब आप इस तरह तैयार होकर निकलेंगी तो देखने वाली नजरे नहीं हटा पाएंगे। आइए देखते हैं एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड टॉप 5 लुक।

Onam 2024 पर करें Janhvi Kapoor को कॉपी

साउथ इंडियन लुक के मामले में जाह्नवी कपूर काकोई जवाब नहीं है। वह अपने हर लक से लोगों का दिल जीत लेती है और ऐसे में आप उनसे ओणम के लिए इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं जिसमें वह गोल्ड सिल्क साड़ी को स्टाइल करती नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और माथे पर बिंदी, गोल्डन ईयररिंग्स के साथ डायमंड स्टाइल स्टेटमेंट नेकलेस से कंप्लीट कर रही है और यह ओणम के लिए परफेक्ट है।

Onam 2024 पर बीज कलर ऑर्गेनजा साड़ी में Rashmika Mandanna

ओणम के लिए रश्मिका मंदाना का यह लुक भी बेस्ट है जिसमें एक्ट्रेस बीज कलर की ऑर्गेनजा सिल्क साड़ी को स्टाइल करती नजर आ रही है।आप एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। रश्मिका ने सिर्फ इयररिंग्स और स्टेटमेंट नेकलेस से अपने लुक को कंप्लीट टच दिया। स्ट्रेट हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक है।

Onam 2024 के लिए Samantha Ruth Prabhu का लुक

सामंथा रुथ प्रभु की तरह आप चंदेरी सिल्क साड़ी को गोल्डन एंब्रायडरी ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं जो आपके लुक को बेस्ट बनाने के लिए काफी है। एक्ट्रेस की तरह आप बन हेयर स्टाइल, सिंपल इयररिंग्स और चोकर डिजाइन नेकलेस से इसे कंप्लीट टच दे सकती हैं।

Onam के लिए व्हाइट साड़ी विद गोल्डन बॉर्डर में जैकलीन फर्नांडीज से ले इंस्पिरेशन

आप जैकलिन फर्नांडीज की तरह व्हाइट साड़ी जिसमें गोल्डन बॉर्डर है उसे ओणम के लिए स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस की तरह आप अपने लुक को गोल्डन झुमका, गजरा और बिंदी के साथ खास टच दे सकती हैं।

Onam 2024 पर करें Deepika Padukone को कॉपी

चेन्नई एक्स्प्रेस से दीपिका पादुकोण का यह साड़ी लुक भी ओणम के लिए बेस्ट है। आप दीपिका की तरह व्हाइट साड़ी जिसमें गोल्डन बॉर्डर हो उसे ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ माथे पर बिंदी बालों में गजरा लगाकर आप इसे एक परफेक्ट टच दे सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026