Periods: महिलाओं में हर महीने आने वाले मासिक धर्म उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बताने के लिए काफी अहम होता है। हेल्दी पीरियड यह बताता है कि आखिर आपकी शारीरिक स्थिति क्या है। आमतौर पर 4 से 5 दिन का यह पीरियड्स होता है लेकिन कभी-कभी यह दो और तीन भी हो सकता है। क्या आपको पता है कि इसे नॉर्मल समझना आपकी बड़ी भूल हो सकती है। एक्सपर्ट मे वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि 27 साल की लड़की से पहले 5 दिन का पीरियड आता था लेकिन फिर वह 2 दिन का हो गया। ऐसे में क्या करें।
क्यों नजरअंदाज ना करें पीरियड्स में बदलाव
एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड (मेंसुरेशन साइकिल) आपकी हार्मोनल हेल्थ का सबसे बड़ा संकेत होता है। इसके फ्लो या फिर समय सीमा में बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसके लिए आप कुछ चीजों को लाइफस्टाइल में सुधार सकते हैं जिससे फायदा हो सकता है।
स्ट्रेस लेवल पर क्यों करें काम
लंबे समय तक रहने वाला स्ट्रेस उन हार्मोन्स पर असर डाल सकता है जो आपके पीरियड्स साइकिल को कंट्रोल करते हैं।
क्यों शरीर को सही पोषण देना है जरूर
कम खाने के बजाय ऐसे बैलेंस्ड खाने पर ध्यान दें जिसमें भरपूर प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, आयरन से भरपूर चीज़ें और साबुत अनाज हों।
रोज़ाना योग करना आपके लिए क्यों है फायदेमंद
हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने और स्ट्रेस कम करने के लिए लगातार योग करें। बद्ध कोणासन, मालासन, भुजंगासन, सेतु बंधासन, विपरीत करणी, नाड़ी शोधन, भ्रामरी प्राणायाम करें
नींद में सुधार क्यों है जरूरी
अच्छी नींद ज़रूरी है क्योंकि आराम करते समय हार्मोन्स रिकवर होते हैं।
हेल्दी डेली रूटीन हेल्दी Periods के लिए क्यों जरूरी
खाने का सही समय, हाइड्रेशन, हल्की-फुल्की मूवमेंट और होशपूर्वक जीने से ज़्यादा बैलेंस्ड महसूस करेंगे और फायदा होगा।
सही मेडिकल जांच क्यों है जरूरी
पीरियड्स की अवधि में बदलाव के कई कारण हो सकते हैं, जैसे स्ट्रेस, वज़न में बदलाव, हार्मोनल स्थितियां या अन्य मेडिकल समस्याएं। लगातार हो रहे बदलावों की जांच किसी क्वालिफाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल से करवाना ज़रूरी है।
क्या हो सकता है फायदा
ऐसे लाइफस्टाइल में सुधार के बाद आपको बेहतर एनर्जी के साथ-साथ बेहतर नींद, थकान में कमी, आपका शरीर स्वस्थ होना और बैलेंस पीरियड साइकिल मिल सकता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
