---Advertisement---

Periods में दर्द ने किया जीना मुश्किल तो ये 2 चीज है आयुर्वेद अप्रूव, जानिए कब और कैसे करें सेवन

Periods: पीरियड्स मे अनियमितता के साथ-साथ दर्द से आप परेशान है तो आपके लिए रामबाण हो सकता है आयुर्वेद के ये नुस्खे जो निश्चित तौर पर आप आजमा सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 19, 2025 4:27 अपराह्न

Periods
Follow Us
---Advertisement---

Periods: हर महीने आने वाले मासिक धर्म की वजह से महिलाएं परेशान होती है। किसी को अनियमितता तो किसी को दर्द की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। यह हम नहीं बल्कि आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सुभाष गोयल ने बताया है जो पीरियड्स में एक ऐसा नुस्खा है जो आपको कई परेशानियों से कारगर है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किस उपाय को करने से आपको फायदे होंगे। डॉ सुभाष गोयल ने कहा कि अगर आप यह नहीं करते हैं तो पीरियड्स में होने वाले दर्द से कभी मुक्ति नहीं मिलने वाली है।

पीरियड्स में रामबाण इलाज है ये 2 चीजें

पीरियड्स में रामबाण इलाज के तौर पर एक्सपर्ट ने बताया कि गुड और तिल का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ शरीर में गर्माहट पैदा करता है और खून को शुद्ध करता है। जबकि तेल शरीर को ऊर्जा आयरन और कैल्सियम देता है जो पीरियड के दौरान कमजोरी और दर्द को कम करता है।

कैसे पीरियड्स के दौरान करें तिल और गुड़ का सेवन

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि अगर रोजाना एक छोटा चम्मच तिल और समान टुकड़ा में गुड़ लेकर आप अपने आहार में शामिल करते हैं तो पीरियड्स के दौरान अनियमितता तथा पीठ दर्द और थकान जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह सच है कि हर महीने होने वाले पीरियड्स की वजह से महिलाएं इन समस्याओं से हमेशा परेशान रहती हैं।

Periods के लिए यह उपाय करने से मिलेंगे फायदे

इसके अलावा आयुर्वेदिक एक्सपर्ट पीरियड्स में नुस्खे को लेकर बात करते हुए कहते हैं कि पीरियड आने से कुछ दिन पहले इसका सेवन शुरू कर दें। यह नुस्खा शरीर में संतुलन बनाए रखना है और दर्द को कम करता है। अगर आप भी हर महीने इस दर्द से परेशान हैं तो आप इसे आजमा सकते हैं जो महिलाओं के लिए कारगर बताया गया है। ऐसे में पीरियड क्रैम्प में दवा खाने की बजाय आप इस आयुर्वेद उपाय को ट्राई कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026