---Advertisement---

Promise Day 2024: पार्टनर से करें ये 10 खास वादे, प्यार की डोर होगी और भी मजबूत

Promise Day 2024: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और हर एक दिन लव बर्ड्स के लिए अलग और खास है। अपने प्यार का इजहार कपल अलग अलग तरीके से करते हैं और ऐसे में 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मना रहे है। यह सच है कि रिश्ते को मजबूत और खास बनाने के लिए एक-दूसरे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2024 12:20 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:15 अपराह्न

Promise Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Promise Day 2024: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और हर एक दिन लव बर्ड्स के लिए अलग और खास है। अपने प्यार का इजहार कपल अलग अलग तरीके से करते हैं और ऐसे में 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मना रहे है। यह सच है कि रिश्ते को मजबूत और खास बनाने के लिए एक-दूसरे से हम बहुत वादे करते हैं।

एक-दूसरे का ख्याल रखने और अपने प्यार को अलग तरीके से बयां करने की कोशिश करने के लिए यह दिन काफी मायने रखती है। ऐसे में इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप अपने पार्टनर से प्रॉमिस डे पर कुछ अलग और प्यारे वादे कर सकते हैं। निश्चित तौर पर ये वादे आपके रिश्ते को बूस्ट करने के लिए काफी है।

Promise Day 2024 पर लें एक-दूसरे की जिम्मेदारी

यह सच है कि आप अपने पार्टनर का ख्याल रखते हैं और उन्हें खुश रखने के लिए आप हरसंभव कोशिश भी करते हैं। तो इस खास दिन पर आप उनसे यह वादा कर सकते हैं कि आप उनकी जिम्मेदारी हैं और उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं।

प्रॉमिस डे 2024 पर करें खुश रखने का वादा

अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उनकी खुशी मायने रखती है और यह आपके पार्टनर संग रिश्ते को और मजबूत बनाती है। ऐसे में प्रॉमिस डे पर आप इस वादे को एक बार फिर दोहराएं ताकि एक बार फिर आपका पार्टनर आपसे प्यार में पड़ जाए।

Promise Day पर करें साथ देने का वादा

यह सच है कि आप अपने पार्टनर को दिलो जान से चाहते हैं लेकिन इस खास दिन पर आप हमसफर बनकर उनका साथ देने का वादा कर सकते हैं। निश्चित तौर पर यह वादा वाकई काफी खास होने वाला है इससे आपकी रिश्ते की मजबूती बढ़ेगी।

Promise Day पर बने एक दूसरे का दोस्त

किसी भी रिश्ते में दोस्ती होना बहुत जरूरी है और यह रिश्ता और भी मजबूत बन जाएगी। जब अपने पार्टनर को इस खास दिन पर एक अच्छे दोस्त होने का वादा करते हैं तो वाकई काफी खास होने वाला है।

Promise Day पर करें यह खास ऐलान

यह सच है कि रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आप कई जिम्मेदारी निभाते होंगे। ऐसे में आप इस खास दिन पर अपने पार्टनर को यह बयां करें कि चाहे सुख हो या दुख आप उनके साथ हमेशा देंगे।

Promise Day पर जिंदगी भर साथ रहने का वादा

प्रॉमिस डे को और खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर से जिंदगी भर साथ रहने का वादा कर सकते हैं और निश्चित तौर पर आपके पार्टनर को यह खूब पसंद आने वाला है।वह आपसे एक बार फिर प्यार में पड़ जाएंगे और आपके रिश्ते की बारीकी को समझने के लिए यह वादा काफी है।

Promise Day पर करें न बदलने का वादा

आप अपने पार्टनर को खुश देखने के लिए कुछ भी करने की चाहत रखते हैं। ऐसे में कभी भी उन्हें बदलने की कोशिश ना करें। वह जैसे हैं उन्हें इस तरह स्वीकार करें और इस खास दिन पर आप यह वादा खुद से और अपने पार्टनर से कर सकते हैं।

Promise Day पर करें अकेले ना छोड़ने का वादा

रिश्ते को मजबूत करने के लिए एक दूसरे का साथ देना काफी है लेकिन इस प्रॉमिस डे पर आप अपने पार्टनर को कभी अकेले ना छोड़ने का वादा कर सकते हैं। यह वाकई काफी प्यारा होने वाला है।

Promise Day पर करें प्रायोरिटी देने का वादा

आप अपने पार्टनर को अपनी जिंदगी में प्रायोरिटी तो देते हैं लेकिन इस बात को बयां करने के लिए यह दिन काफी खास होने वाला है। आप उनसे यह वादा कर सकते हैं कि आपकी जिंदगी में उनसे बढ़कर कोई नहीं है।

Promise Day पर क्वालिटी टाइम बिताने का करें वादा

आप इस दिन पर अपने पार्टनर से या यह कर सकते हैं कि चाहे कुछ भी हो आप अपनी जिंदगी में कितना भी बिजी रहे लेकिन आप उनके साथ समय बिताएंगे क्योंकि यह रिश्ते के लिए जरूरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026