---Advertisement---

Rajinikanth Birthday: इन 5 व्हाइट चीजों को जिंदगी से ब्लॉक कर चुके हैं 75 वर्षीय सुपरस्टार, जानिए कैसे अपनी ताल पर थिरकाते हैं दुनिया

रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए इन 5 व्हाइट चीजों को नहीं खाते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में कैसे एक्टर ने खुद खुलासा किया है जो निश्चित तौर पर उन्हें फैशन इंस्पिरेशन बनाने वाले लोगों के लिए सीक्रेट है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 12, 2025 10:46 पूर्वाह्न

Rajinikanth Birthday
Follow Us
---Advertisement---

Rajinikanth Birthday: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के करीब मशहूर फिल्मों में नजर आ चुके रजनीकांत अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। आज यानी 12 दिसंबर को रजनीकांत बर्थडे मना रहे हैं। 75 साल के हो चुके रजनीकांत आज भी जब स्क्रीन पर नाचते हैं तो लोग रखने पर मजबूर हो जाते हैं। अपने जबरदस्त डांस मूव से लोगों को दीवाना बनाने वाले इस एक्टर की फिटनेस देखकर निश्चित तौर पर लोगों को हैरानी होती है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए वह 5 व्हाइट चीज से तौबा करते हैं। जी हां, वह सभी चीज जिन्हें आप चाव से खाते हैं उससे रजनीकांत कोसों दूर रहते हैं। आइए जानते हैं रजनीकांत बर्थडे के मौके पर।

40 की उम्र के बाद इन 5 व्हाइट चीजों को करें इग्नोर

इंस्टाग्राम पर डॉ प्रीति मृणालिनी, सलाहकार लेप्रोस्कोपिक और बेरिएट्रिक सर्जन अपोलो अस्पताल, ग्रीम्स रोड और मारिनास क्लिनिक, नुंगमबक्कम, चेन्नई ने बताया कि आखिर किन 5 चीजों को अपनी जिंदगी से रजनीकांत दूर रखते हैं ताकि वह फिट रख सके। साउथ एक्टर द्वारा दिए गए बयान के आधार पर डॉक्टर ने उन चीजों का खुलासा किया जो कहीं ना कहीं उनकी फिटनेस का राज है। 40 की उम्र के बाद इन 5 व्हाइट चीजों को इग्नोर कर आपको फायदा हो सकता है।

सफेद प्रोसेस्ड चीनी है रजनीकांत के ब्लॉक व्हाइट लिस्ट में

डॉ. मृणालिनी ने कहा कि रजनीकांत सफेद प्रक्रिया चीनी से दूर रहते हैं क्योंकि इससे पेट की चर्बी, इंसुलिन रेजिस्टेंस और क्रेविंग बढ़ती है। इसलिए, आप इसे जितनी जल्दी छोड़ देंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा।

Rajinikanth Birthday पर जानें क्यों सफेद नमक है हानिकारक

डॉक्टर की माने तो अगर आप इसे कंट्रोल और सीमित तरीके से नहीं लेते हैं, तो आपको ब्लोटिंग, वॉटर रिटेंशन और हाई BP (ब्लड प्रेशर) भी हो सकता है। ऐसे में रजनीकांत इसे नहीं खाते हैं।

सफेद चावल क्यों है नुकसानदायक

डॉ. मृणालिनी ने कहा कि अगर आप इसे (सफेद चावल) सब्ज़ियों के साथ मिलाकर ठीक-ठाक मात्रा में लेते हैं, तो यह बिल्कुल ठीक है। नहीं तो, आपका वज़न तेज़ी से बढ़ेगा। रजनीकांत इससे दूर रहते हैं।

रजनीकांत बर्थडे पर जानें क्यों मैदा है ब्लॉक लिस्ट

रजनीकांत को लेकर डॉ. मृणालिनी ने कहा किचावल में थोड़ा फ़ाइबर होता है, लेकिन मैदे में पूरी तरह से खाली कैलोरी होती है। इसलिए, वज़न बढ़ना पक्का है।

दूध, दही और मक्खन जैसे डेयरी प्रोडक्ट है आपके लिए कैसे नुकसानदायक

ये कैल्शियम और प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स हैं। लेकिन, 40 के बाद, जब आपका मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है, तो इनका ज़्यादा सेवन करने से ब्लोटिंग और वज़न रिटेंशन हो सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत बर्थडे से हटके बहुत जल्द जेलर 2 और कमल हसन के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Daayra Box Office Collection Day 2

सितम्बर 20, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16

सितम्बर 20, 2026

Deepika Padukone

सितम्बर 20, 2026

Salman Khan

सितम्बर 20, 2026

Health Tips

सितम्बर 20, 2026