---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: भाई की लंबी उम्र के लिए बांधी जाने वाली राखी पहुंचा सकती है उनको नुकसान, खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

रक्षाबंधन नजदीक है। पूरा बाजार राखियों से सजा हुआ है। आप भी राखी जरूर खरीदते होंगे। राखी खरीदते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए वरना इससे आपके भाई को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। तो चलिए जानते है राखी खरीदते समय हमें किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 29, 2023 6:13 अपराह्न

raksha bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्यौहार पास है। इस वजह से अभी हर तरफ रक्षाबंधन की धूम है। बाजार में हर तरफ रंग बिरंगी राखियां आपको दिखाई दे रही होगी। लोग रक्षाबंधन पर तरह-तरह की खूबसूरत राखियां खरीदते है। खूबसूरत डिजाइन और कलर की कई राखियां आपको दिखाई देती होंगी। हम अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते है और भगवान से उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं।

लेकिन क्या हो यदि लंबी उम्र के लिए बांधी गई यह राखी आपके भाई के स्वास्थ पर बुरा असर डाल दे? आपको बता दे की खूबसूरत राखी खरीदने के चक्कर में कभी-कभी ऐसी राखी खरीद लेते है जो आपके भाई को नुकसान पहुंचा सकती है। इस वजह से राखी खरीदने से पहले हमें इन बातों का विशेष ध्यान रखना चहिए। राखी खरीदने और बांधने से पहले हमें इन बातों का ध्यान रखना चहिए।

प्लास्टिक की राखी ना खरीदे

रक्षाबंधन पर खूबसूरत राखी खरीदने के चक्कर में हम बहुत बार प्लास्टिक से बनी राखी खरीद लेते है। प्लास्टिक हमारे लिए नुकसानदेह है। प्लास्टिक हमारे स्किन को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। प्लास्टिक की राखी बांधने के कई साइड इफेक्ट हमारे स्किन पर देखने को मिल सकते है। ऐसे में हमें इस बात का ध्यान रखना चहिए की खुबसूरती के चक्कर में हम अपने भाई को नुकसान न पहुंचा दे।

सॉफ्ट चीजों से बनी राखी बांधे

बहुत बार डिजाइन वाली राखी खरीदने के चक्कर में हम ऐसी राखी खरीद लेते है जो स्किन में इरिटेशन पैदा कर देती है। कभी-कभी इस तरह की राखी से रैशेज भी हो जाते है। इस वजह से हमें राखी खरीदते समय यह ध्यान रखना चहिए की वह सॉफ्ट चीजों से बनी हो और उससे स्कीन को किसी तरह का नुकसान न हो।

कसकर ना बांधे राखी

राखी बांधते समय हमें इस बात का भी ध्यान रखना चहिए की उसे ज्यादा टाइट न करें। राखी को टाइट से बांधने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीके से नहीं हो पाता और इसका बुरा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026