---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर ट्रेडिशन लुक से भाई भी लूट सकते हैं वाहवाही,यहां देखिए कुर्ते की सबसे ट्रेंडी और कूल डिजाइन

Raksha Bandhan 2023: रक्षांबधन का त्यौहार काफी नजदीक है। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में भाई बहन के इस त्यौहार का काफी महत्व है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती है। यह त्यौहार सभी भाई बहनों के लिए बेहद खास है। बहनें इस खास दिन ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 21, 2023 12:53 अपराह्न

kurta design for men
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षांबधन का त्यौहार काफी नजदीक है। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में भाई बहन के इस त्यौहार का काफी महत्व है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती है। यह त्यौहार सभी भाई बहनों के लिए बेहद खास है। बहनें इस खास दिन के लिए खुब तैयारी करती है।

इस दिन भाई अपनी बहनों को गिफ्ट्स भी देते हैं। बहनें इस दिन खुब सजती संवरती हैं। वो अपने रक्षाबंधन के लुक के लिए पहले से ही तैयारी करने लगती हैं। मगर आपने अक्सर देखा होगा कि भाई अपने पहनावे को लेकर इतना नहीं सोचते हैं।

यदि वे सोचते भी हैं तो लड़कों को ये समझ नहीं आता की वह क्या पहने। लोगों की यह सोच है की लड़कों के पास कपड़ों के ज्यादा ऑप्शन नहीं है। मगर यह बात किसी भी तरह से सही नहीं हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में लड़कों के लिए कुत्तों के कुछ ऐसे ट्रेंडी कलेक्शन दिखाने वाले हैं, जिसे पहनकर आप इस खास दिन को और भी ज़्यादा खास बना सकते हैं। तो चलिए देखते हैं लड़कों के लिए कुछ ट्रेंडी और सुपर स्टाइलिश कुर्ता डिज़ाइन जो उनके रक्षाबंधन लुक को बनाएगा खास।

लॉन्ग जैकेट कुर्ता बनाएगा आपके रक्षाबंधन लुक को खास

पहली तस्वीर में दिख रहें इस कुर्ते पर कोई भी अपना दिल हार बैठेगा। प्लेन कुर्ते के साथ पजामा और उसके ऊपर लॉन्ग जैकेट आपके ट्रेडिशनल लुक को ट्रेंडी टच देने वाला है। आप इस रक्षाबांधन इस तरह का कुर्ता ट्राई कर सकते हैं।

कंफर्टेबल और स्टाइलिश है यह कुर्ता

अगर आप रक्षाबंधन पर अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाना चाहते है। मगर आप अपने कपड़े में कंफर्टेबल भी रहना चाहते है। जिस कुर्ते को पहनकर आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो। आप उस कपड़े में सहज भी महसूस करें। तो आप इस तरह का कुर्ता पहन सकते हैं। यह कॉटन का कुर्ता आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी है। स्टॉल और सलवार के साथ वाला यह कुर्ता आपको काफी कूल लुक देगा।

चिकनकारी कुर्ता भी है रक्षाबंधन लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट

आज कल चिकनकारी कुर्ते का काफी ट्रेंड है। इस रक्षाबंधन आप तस्वीर में दिख रहे चिकनकारी एंब्रॉयडर्ड और सीक्वेंस वाला कुर्ता आपके लुक को परफेक्ट बनाएगा। आप इस कुर्ते को प्लेन व्हाइट पजामे के साथ पहन सकते है।

लॉन्ग कुर्ता बनाएगा आपके रक्षाबंधन लुक को खास

यदि आपको सिंपल कपड़े ज्यादा पसंद हैं, तो आप इस रक्षाबंधन इस सिंपल मगर सुपरस्टाइलिश कुर्ते को कैरी कर अपने लुक को खास बना सकते है। इस तरह का लॉन्ग कुर्ता आपके ट्रेडिशनल लुक को क्लासी लुक देगा।

एंब्रॉयडर्ड जैकेट के साथ प्लेन कुर्ता

आज कल एंब्रॉयडर्ड जैकेट के साथ प्लेन कुर्ता पहनने का भी काफी चलन है। आप रक्षाबांधन पर इस तरह का लुक कैरी कर सकते हैं। एंब्रॉयडर्ड जैकेट के साथ आप कोई भी प्लेन कुर्ता पहन सकते हैं। यह आपको काफी अच्छा लुक देगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026