---Advertisement---

Raksha Bandhan 2024: एथनिक लुक के लिए बेस्ट है मलाइका से लेकर श्रद्धा कपूर तक के हेयर स्टाइल, आप दिख सकती हैं ‘हूर’

Raksha Bandhan 2024: अगर आप रक्षाबंधन पर एथनिक लुक स्टाइल करने की सोच रही है तो श्रद्धा कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक के हेयर स्टाइल को कॉपी कर सकती है। यह आपके दिलकश लुक में एक अलग स्टाइल जोड़ने के लिए बेस्ट है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2024 7:30 अपराह्न

Raksha Bandhan 2024
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2024: भाई और बहन का त्यौहार रक्षाबंधन 2024 इस बार 19 अगस्त को है। इस त्यौहार का अपना ही एक महत्व है और इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और तरक्की के लिए उसकी कलाई पर राखी बांधती है। लेकिन इस सबसे हटके फेस्टिवल पर महिलाएं खुद को खूबसूरत दिखाने का एक मौका नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी राखी के दिन एथनिक ड्रेस पहनने वाली है तो आप इन 5 हसीनाओं के हेयर स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा का बन हेयरस्टाइल विद गजरा

Raksha Bandhan 2024 पर आप मलाइका अरोड़ा की तरह बन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। यह सूट ही नहीं किसी भी एथनिक लुक पर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है। इसमें आप निखर कर सामने आएंगी।

श्रद्धा कपूर की तरह बनाए चोटी

यह सच है कि चोटी का फैशन आपको पुराना लग सकता है लेकिन अगर एथनिक लोग की बात करें तो आप श्रद्धा कपूर की तरह रिबन के साथ चोटी बनाती हैं तो दिलकश नजर आ सकती हैं।

कृति सेनन की तरह बनाएं पोनीटेल

कृति सेनन की तरह पोनीटेल हेयर स्टाइल को भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं आप जो जबरदस्त है। न सिर्फ वेस्टर्न बल्कि एथनिक ड्रेस पर आप इसे खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

जाह्नवी कपूर की चोटी परांदे के साथ

आप जाह्नवी कपूर की तरह रक्षाबंधन पर एथनिक लुक को चोटी परांदे के साथ कंप्लीट टच दे सकती हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है। यह सच है कि परांदे वाली चोटी में आप खास दिखेंगी।

अनन्या पांडे की तरह ड्रामेटिक हेयरस्टाइल

ड्रामेटिक हेयरस्टाइल को आप अनन्या की तरह स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल लुक में फ्लॉन्ट करें जो काफी ट्रेंडी और खूबसूरत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026