---Advertisement---

Ramadan 2023: रोजा रखने के दौरान इन तरीकों से खुद को रखें फिट, नहीं होंगे बीमार

रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका हैं और रोजा भी रखा जाने लगा है। रोजे के बाद रोजेदार अधिकतर तला, और हाई कैलरी फास्ट फूड खाते हैं जिससे पेट में गड़बड़ी हो सकती हैं। एक्सपोर्ट्स की माने तो रोजे के दौरान डायबिटीज पेशेंट को खाने पीने का ख्याल खास रखना चाहिए।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 25, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ramadan 2023: रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका हैं और रोजा भी रखा जाने लगा है। ऐसे में रोजे के दौरान खाने-पीने का खास ख्याल रखा जाना जरूरी है। रोजे के बाद रोजेदार अधिकतर तला, और हाई कैलरी फास्ट फूड खाते हैं जिससे पेट में गड़बड़ी हो सकती हैं। एक्सपोर्ट्स की माने तो रोजे के दौरान डायबिटीज पेशेंट को खाने पीने का ख्याल खास रखना चाहिए।

रोजे में खाने पीने का ऐसी रखें खास ख्याल

24 मार्च यानी आज से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। रमजान का महीना 23 अप्रैल तक चलेगा इसके बाद 24 या 25 अप्रैल को ईद मनाया जाने की संभावना है। रोजा में रोजगार रोज सुबह उठकर सेहरी खाते हैं और इसके बाद पूरा दिन कुछ खाना या पीना नहीं होता है। साथ ही अन्य कई कठिन नियमों के पालन करने होते हैं। ऐसे में रोजदार को अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखना होता है।

रोजे के दौरान इन चीजों का करें सेवन

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, सुबह की सेहरी और शाम को रोजा खोलने के दौरान किस तरह के भोजन का सेवन किया जाना चाहिए। सुबह की सेहरी और शाम को इफ्तारी करते समय कोशिश करें कि कम चिकनाई वाला खाना खाएं। रोजा के दिनों में आप अपनी डाइट में दही, दाल, हरी सब्जी, फल, कच्चा पनीर शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा रोजादार को अपनी डाइट में फाइबरयुक्त और प्रोटीन वाली चीजों को भी जरूर शामिल करना चाहिए। प्रोटीन से भरपूर चीजें खाने से भूख कम लगती है। रोजा खोलते समय भी खाने-पीने का खास ध्यान रखना चाहिए। रोजा खोलते समय का ध्यान रखें कि कॉफी का सेवन ना करें। इसके स्थान पर नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करें।

Also Read: MI vs UPW WPL 2023: एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने किया यूपी को चित, खिताबी जंग में दिल्ली से होगा मुकाबला

डायबिटीज के पेशेंट रखें इन बातों का ध्यान

रोजा के दौरान डायबिटीज पेशेंट को हेल्थी लोगों के मुकाबले ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। एक्सपोर्ट्स का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को चीनी एवं चीनी से बने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही कैफीन के सेवन से भी बचना चाहिए। इसके अलावा रमजान के महीने में डायबिटिक पेशेंट को लगातार चेकअप करवाते रहना चाहिए और शुगर लेवल बढ़ने पर मीठा खाने से दूर रहे और शुगर कम होने पर रोजा खोलने के बाद थोड़ा मीठा खाना चाहिए। के दौरान डायबिटीज के पेशेंट को अपने खाने में दाल, मल्टीग्रेन ब्रेड, टोफू, ब्राउन राइस, ओट्स ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें।

Also Read: MP Politics: AAP ने रानी अग्रवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, जानें क्या है रणनीति ?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026