जिम और डाइट के नहीं हैं पैसे तो Ravi Kishan से जानें सेकेंड ऑपश्न, 56 साल के एक्टर ने चाहने वालों को दिया चमत्कारी फिटनेस ज्ञान

Ravi Kishan: भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा तक में अपनी जबरदस्त पहचान बना चुके एक्टर भले ही 56 साल के हो गए हो लेकिन उनकी फिटनेस एक्टिंग की तरह ही सराहनीय है। क्या आपको पता है कि उन्होंने अपने चाहने वालों को इस बारे में क्या कहा है।

Ravi Kishan

Photo Credit- Google Ravi Kishan

Ravi Kishan: भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर हिंदी सिनेमा तक में अपनी एक जबरदस्त जलवा दिखा चुके एक्टर की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में 56 साल के रवि किशन का नाम शुमार है जिन्होंने फिल्मी पदों से लेकर राजनीति की दुनिया में भी अपनी एक जबरदस्त पहचान बनाई है। 56 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस सराहनीय है और अपने चाहने वालों को इंस्पिरेशन देते हैं। आज 17 जुलाई को एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर  क्या आपको पता है कि आखिर वह किस तरह से खुद को फिट रखते हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से मॉर्निंग रूटीन तक को शेयर किया है और बताया कैसे आप फिट रह सकते हैं।

Ravi Kishan से जानें कैसे बचाए जिम के पैसे

रवि किशन सक्सेस का मूल मंत्र देते हुए नजर आए और इस दौरान यह निश्चित तौर पर फिटनेस के लिए अहम साबित होने वाला है जो लोग मजबूरी में या पैसों की कमी की वजह से जिम या महंगे डाइट को फॉलो नहीं कर पाते हैं। उसके लिए रवि किशन ने कहा कि हर दिन जिम जाओ अगर जिम के पैसे नहीं है तो सड़क पर दौड़ो। 200 दंड मारो, 5 किलोमीटर अगर नहीं चल सकते हो तो कम से कम तीन किलोमीटर तो दौड़ना है।

सुबह इस डाइट और हैबिट को करें जिंदगी में शामिल

इतना ही नहीं इस दौरान रवि किशन यह भी कहते हैं कि अगर आप कोई डाइट को फॉलो नहीं कर पाते हैं तो आपको सुबह तांबे के लोटे में रात भर चना भिगोए हुए खाना खाना है। इतना ही नहीं आपको उस पानी को भी पीना है। एक्टर का कहना है कि सुबह कसरत करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सूर्योदय से पहले उठने की सलाह दी गई है। रवि किशन कहते हैं कि हर दिन आपको सूर्य को जरुर देखना है।

इतना ही नहीं राज समानी के इंटरव्यू में वह यह कहते हुए नजर आते हैं कि इन सभी चीजों को अगर आपने फॉलो करते हैं तो आपकी जिंदगी बदलेगी। निश्चित तौर पर वह लोग जो डाइट और जिम जाना अफोर्ड नहीं कर सकते हैं उनके लिए एक्टर की यह बातें मददगार है।

 

Exit mobile version