---Advertisement---

Sapne Ka Matlab: सपने में खुद को पूजा-पाठ में लीन देखने पर बनते हैं ऐसे संजोग, जानिए स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसका अर्थ

कई बार नींद में आने वाले सपने भविष्य की और भी संकेत करते हैं. आज हम स्वप्न शास्त्र के हिसाब से बताऐंगे कि सपनों में पूजा करते हुए देखना किस तरह को संकेत देकर हमारी किस्मत बदल देने वाला साबित हो सकता है

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 11, 2023 12:29 अपराह्न

Sapne ka matlab
Follow Us
---Advertisement---

Sapne Ka Matlab: सपने देखना इंसान के जीवन की दिनचर्या का ही एक हिस्सा है, कुछ लोगों को आंखें बंद करते ही फौरन सपने आने लगते हैं तो वहीं कुछ को हल्की नींद में होने पर इसका आभास होता है. सोने के बाद देखे जाने वाले सपने ज्यादातर जिंदगी से ही जुड़े हुए होते हैं मगर हमेशा ऐसा नहीं होता. ऐसे में सपने भविष्य की और भी संकेत करते हैं. आज हम स्वप्न शास्त्र के हिसाब से बताऐंगे कि सपनों में पूजा करते हुए देखना किस तरह को संकेत देकर हमारी किस्मत बदल देने वाला साबित हो सकता है.

सपने में भगवान की पूजा करते हुए देखना

अक्सर सपनों में खुद को भगवान की पूजा करते हुए देखना आपके भगवान के प्रति समर्पण भाव के रूप में देखा जाता है. ऐसे में इस तरह का सपना आना शुभ संकेत देता है और जिंदगी में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों को भी दिखाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा कुछ दिखने पर करीयर की दिशा में कुछ अच्छा होने की ओर भी संकेत देता है.

परिवार के साथ पूजा पाठ करते देखना

सपनों में कई बार हम अपने परिवार वालों या निकट के रिश्तेदारों के साथ खुद को किसी तरह की पूजा पाठ करते हुए देखते हैं. तो आपको बता दें कि इसे भी एक शुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है, ऐसा दिखने का अर्थ होता है कि आप निकट भविष्य में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जिसमें परिवार का साथ मिलेगा. साथ ही सपनों के बाद परिवार में आपसी भाईचारा और एकता में भी बढोत्तरी होती है.

मंदिर में बैठकर पूजा करना

कई लोगों को सपने आते हैं जिसमें वो मंदिर में बैठकर पूजा कर रहे होते हैं. तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसा सपना दिखने पर संकेत मिलता है कि जल्द ही आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है साथ ही धार्मिक कार्यों में भी रूची बढ सकती है.   

Disclaimer – DNP INDIA हिंदी वेबसाइट अपने आलेख के माध्‍यम से किसी भी प्रकार के अंधविश्‍वास, अज्ञानता को बढ़ावा नहीं देता है। यहां सपनों से संबंधित किसी भी आर्टिकल में हम पाठकों की रुचि, जिज्ञासा को ध्‍यान में रखकर विभिन्‍न शास्‍त्रों, धर्मग्रंथों, मान्‍यताओं समेत कई अन्‍य माध्‍यमों से उपरोक्‍त जानकारी एकत्रित करके एवं आधारित सवाल-जवाब को प्रस्‍तुत कर रहे हैं। इसके पीछे उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। किसी भी रूप में इसकी सत्यता एवं सटीकता की हम पुष्टि नहीं करते हैं और न ही इसके प्रमाणिक होने की बात कहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026