---Advertisement---

Sara Ali Khan: सफ़ेद चिकनकारी सूट में बिखेरे जलवे, फैंस ने बुलाया ‘सभ्य और संस्कारी’

Sara Ali Khan कई मौकों पर चिकनकारी सूट पहने नज़र आई हैं। वहीं एक बार अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सफ़ेद रंग के सूट पहनना बेहद पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने यह ख़ुलासा भी किया था कि सूटों में उन्हें कढ़ाई वर्क वाले सूट ज़्यादा आकर्षित करते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 24, 2023 4:41 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने चुलबुले स्वभाव और शानदार फ़ैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपने खूबसूरत डिज़ाइनर सूटों में अक्सर जलवे बिखेरतीं नज़र आती हैं। अब एक बार फिर अभिनेत्री सफ़ेद चिकनाकर सूट में संस्कारी वाइब्स देती नज़र आईं जिसे लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं।

सफ़ेद चिकनकारी सूट में Sara Ali Khan ने दिखाया ख़ूबसूरत अंदाज़

दरअसल Sara Ali Khan हाल ही में मुंबई में अपने घर के बाहर देखी गईं। इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर ख़ूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा ने एक सफ़ेद रंग का चिकनकारी सूट पहन रखा है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। सारा के सूट के कुर्ते की गर्दन पर खूबसूरत लेस के साथ कढ़ाई की गई है। यही लेस वर्क कुर्ते की स्लीव्स और प्लाज़ो पैंट पर भी देखने को मिला। वहीं इस सूट की ख़ूबसूरती को इसके दुपट्टे ने बढ़ाया जिसपर सुंदर लेस वर्क के साथ कढ़ाई किया गया था। 

वहीं उन्होंने अपने इस ख़ूबसूरत लुक को सफेद जूतियों और चांदी के कड़ों के साथ पेयर किया। इसके साथ ही अभिनेत्री को गले में लाल कलर के भावों में रुद्राक्ष की माला भी देखी गई। वीडियो में सारा के हाथ में एक कॉफी का कप भी नज़र आ रहा था। उनके मेकअप की बात करें तो अभिनेत्री ने अपने इस आउटफ़िट के साथ नो-मेकअप लुक रखा।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब Sara Ali Khan इस आउटफ़िट में नज़र आई हैं। इससे पहले भी अभिनेत्री ने यह आउटफ़िट कई मौकों पर पहना है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने इस बात का ख़ुलासा किया था कि उन्हें सुन्दर कढ़ाई वर्क वाले सूट पहनना बेहद पसंद है।

Sara Ali Khan के इस लुक पर फ़िदा हुए फैंस 

अभिनेत्री Sara Ali Khan के इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उनकी इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो के नीचे कॉमेंट करते हुए लिखा “सभ्य, संस्कारी और अनुशासित लड़की”। दूसरे यूज़र ने लिखा “वह बहुत प्यारी हैं”। तीसरे ने कॉमेंट किया “किसी ने नोटिस किया कि सारा अली खान ने रुद्राक्ष पहनी हुआ है?” वहीं एक और यूज़र ने लिखा “जब किसी व्यक्ति में अच्छी मौलिकता होती है तो वह इसी तरह का व्यवहार करता है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026