---Advertisement---

गजब हैं Sara Ali Khan के ये 5 बीच लुक्स, वेकेशन पर स्टाइल कर आप भी लगेंगी ‘झक्कास’

Sara Ali Khan: सारा अली खान के एक 5 बीच लुक को स्टाइल कर आप अपने हॉलीडे को खास बना सकती हैं। आप हर लुक में ग्लैम के साथ-साथ स्टाइलिश भी नजर आएंगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2024 5:46 अपराह्न

Sara Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: संस्कारी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार सारा अली खान ट्रेडिशनल लुक से हर बार धमाल मचाती है और फ्रेंड्स उन्हें देखने के बाद दिल हारने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन यह भी सच है कि बीच लुक के मामले में सारा का कोई जवाब नहीं है और वह अपने स्टाइल से हर हर बार सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती है। ऐसे में अगर आप भी बीच वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रही है और ड्रेस को लेकर कन्फ्यूज है तो आप सारा अली खान से इंस्पिरेशन ले सकती हैं क्योंकि उनके पास एक जबरदस्त बीच कलेक्शन है।

कलरफुल ऑफ शोल्डर बिकनी में सारा का दिलकश अंदाज

सारा अली खान को इस कलरफुल ऑफ शोल्डर बिकनी में देखकर लोगों की निगाहें अटक गई। कहने में दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस पुरी की पूरी लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रही। एक्ट्रेस ने इस लुक को स्टाइलिश इयररिंग्स और नो मेकअप के साथ कंप्लीट करती हुई नजर आई।

प्रिंटेड बिकनी में कातिलाना नजर आई Sara Ali Khan

सारा अली खान प्रिंटेड बिकनी को गॉगल्स के साथ स्टाइल करती हुई नजर आई और इसमें उनकी टोंड फिगर पर लोगों की निगाहें अटक गई। ऐसे में आप भी बीच वेकेशन पर इस तरह से अपने लुक में स्टाइलिश टच दे सकती हैं।

हॉल्टर नेकलाइन भगवा बिकिनी को करें स्टाइल

सारा अली खान की तरह आप भगवा बिकनी को स्टाइल कर सकती हैं वह भी उनके स्टाइल में। अगर भगवा के साथ पिंक कांबिनेशन हो तो यह सोने पर सुहागा का काम है। आप इसे गॉगल्स के साथ पेयर करें।

मल्टी स्ट्रिप ब्रालेट विद सारंग

बीच वेकेशन पर सबसे हटके नजर आएंगी अगर आप सारा अली खान की तरह नियॉन कलर की मल्टी स्ट्रिप ब्रालेट को मल्टी कलर सारंग के साथ स्टाइल करती हैं। देखने वालों की निगाहें अटक जाएगी और आप सबसे हसीन नजर आएंगी।

प्रिंटेड कट आउट मोनोकिनी

नूडल स्ट्रिप में प्रिंटेड कटआउट मोनोकिनी में सारा अली खान की तरह आप भी अगर इसे स्टाइल करती हैं तो सबसे हटके दिखेंगी। इसे आप गॉगल्स के साथ शेयर कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic

अप्रैल 29, 2026

Raja Shivaji

अप्रैल 29, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 41

अप्रैल 29, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 12

अप्रैल 29, 2026

अप्रैल 29, 2026

Heart Attack

अप्रैल 29, 2026