---Advertisement---

Saree Designs: होने वाली दुल्हन के लिए बेस्ट है बॉलीवुड हसीनाओं की ये साड़ी, रॉयल लुक से ससुराल में जीत सकती हैं दिल

Saree Designs: ससुराल जाकर अगर आप दिखना चाहती हैं खास और हटके तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन साड़ी लुक से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, देखने वाले करेंगे जमकर तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2024 7:50 अपराह्न

Saree Designs
Follow Us
---Advertisement---

Saree Designs: यह सच है कि हर लड़की का सपना होता है कि वह एक खूबसूरत दुल्हन बने। शादी को लेकर उनके कई अरमान और जज्बात होते हैं। वहीं यही समय होता है जब उन्हें सजने संवरने का मौका मिलता है। ऐसे में इस खास दिन पर वह किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती है। अगर आप भी बनने वाली है बहुत जल्द दुल्हन और आपकी भी है कुछ इस तरह की तमन्ना कि आप दिखे ससुराल में सबसे खास तो आपके वार्डरोब में खूबसूरत कलेक्शन साड़ियों की होनी जरूरी है। ताकि आपको देखते रह जाए लोग। ऐसे में आप बॉलीवुड हसीनाओं से प्रेरणा ले सकती हैं।

बनारसी साड़ी

अगर आप अपने ससुराल में कुछ अलग और रॉयल दिखना चाहती हैं तो आप मौनी रॉय की तरह बनारसी साड़ी को स्टाइल कर सकती है। यह आपके लुक में चार चांद लगा देने के लिए काफी है। आप इसमें रेड कलर को चुने इसके साथ आप गोल्डन ज्वेलरी कैरी कर सकते हैं।

कांजीवरम साड़ी

क्लासी लुक के लिए आप कांजीवरम साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। ऐसे में आप पूजा हेगड़े की तरह कांजीवरम साड़ी को पहन कर खास नजर आएंगी और देखने वालों की निगाहें अटक जाएगी। सब आपकी करेंगे ससुराल में तारीफ। इसके लिए आप कुंदन ज्वैलरी सेट ट्राई कर सकती हैं।

राजस्थानी बांधनी साड़ी

अगर आप ससुराल में नई नवेली दुल्हन बनकर लोगों के दिलों में राज करना चाहती है तो आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। राजस्थानी कांजीवरम साड़ी के लिए आपको खास ज्वेलरी की भी जरूरत नहीं है और आप दिख सकती हैं सबसे हसीन।

टिशु सिल्क साड़ी

टिशु सिल्क साड़ी में आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी और ऐसे में जाह्नवी कपूर के इस साड़ी को आप फ्लॉन्ट कर अपने ससुराल वालों का दिल जीत सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आप इसके साथ कुछ अलग ब्लाउज को पेयर करें।

ऑर्गेनजा साड़ी

यह सच है कि ऑर्गेनजा साड़ी में भी आप दिख सकती हैं काफी अलग और रॉयल। ऐसे में आप नोरा फतेही की तरह ऑर्गेनजा साड़ी को ससुराल में नई नवेली दुल्हन बनकर फ्लॉन्ट करें। निश्चित तौर पर देखने वाले आपकी जमकर तारीफ करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026