---Advertisement---

Sawan kheer Recipe: सावन में अगर भगवान भोले को करना है प्रसन्न तो, सोमवार के व्रत में महाकाल को लगाएं मखाने की खीर का भोग

Sawan kheer Recipe: सावन के इस महीने में भोले बाबा को उनकी पसंद के खाने खीर से लगाए भोग। जानें खीर बनाने की आसान विधि।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 8, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Sawan kheer Recipe
Follow Us
---Advertisement---

Sawan kheer Recipe: सावन का महीना पूरे भक्ति-भाव के साथ भक्तों के द्वारा मनाया जा रहा है। इस महीने भक्त शिव जी को खुश‌ करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। शिवलिंग को जल चढ़ाना , हर सोमवार को व्रत रखना और पूजा-पाठ करना आदि। ऐसे में भक्त शिवजी को प्रसन्न करने के लिए उनको अलग-अलग प्रकार के भोजन का भोग लगाते हैं और अपना उपवास खोलते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में आपको भगवान शिव जी की पसंदीदा खीर बनाने की रेसिपी बताई जाएगी। जिसे आप प्रसाद के रूप में भोग लगाकर आप भगवान शिव को खुश कर सकते हैं और अपनी मनोकामना को पूरी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :बारिश में बनाएं दाल से बने चटपटे Masala Vada, टेस्ट और पोषण दोनों से हैं भरपूर , झटपट Recipe ऐसे करें तैयार

मखाने की खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1 किलो दूध
3 कटोरी चावल
250 ग्राम मखाने
2 कटोरी चीनी
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
इलायची पिसी हुई
कसा हुआ नारियल
केसर चुटकी भर

खीर बनाने की विधि

सबसे पहले आपको चावल‌ को धोना है‌ आप व्रत वाले चावल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चावल धोने के बाद थोड़ी देर चावल को पानी में भीगने दें। अब एक भगोने में दूध को अच्छी तरह उबालें। दूध उबल जाने के बाद उसमें चावल को मिलाएं। चावल को अच्छी तरह पक जाने दें। चावल पकने के बाद उसमें ड्राई फ्रूट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में चॉप करके और मखाने मिक्स करें‌ । उसके बाद उसमें आप इलायची पिसी हुई और केसर डालें। इसके साथ ही खीर को हल्के हाथ से चलाते भी रहे। ऐसा करने से खीर बर्तन में नहीं लगती हैं। खीर अच्छी तरह बन जाने के बाद उसमें अपने स्वादानुसार चीनी मिक्स करें। अब आपकी मखाने वाली खीर शिवजी को भोग लगाने के लिए एकदम रेडी हो गई है। एक बाउल में लेकर इसे शिवजी को खिलाएं और बाद में अपने परिवार को भी खिलाएं।

यह भी पढ़ें : भारत में रहकर अब कार से ही कर सकेंगे थाईलैंड का सफर, जानें Kolkata-Bangkok Highway की खासियतें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026