---Advertisement---

Shweta Tiwari की बीच लुक को स्टाइल कर आप भी दिख सकती हैं क्लासी, वेकेशन पर सब करेंगे तारीफ

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी के बीच कलेक्शन से आप ले सकती हैं इंस्पिरेशन जो है काफी बेस्ट और इसमें आप हर बार से हटके नजर आएंगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2024 4:58 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) की मां श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) टीवी इंडस्ट्री में पॉपुलर और डिमांडिंग अभिनेत्री रही है। 43 साल की उम्र में यह हसीना फैंस को अपनी फिटनेस और ग्लैमर से इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। उनके पास जबरदस्त बीच वेयर कलेक्शन है जिसे आप वेकेशन पर फ्लॉन्ट कर सकती हैं और यह सच है कि उनका स्टाइल किसी भी उम्र के लिए परफेक्ट है। ऐसे में आइए देखते हैं उनके बेस्ट बीच लुक (Beach Look) जिसे आप बेझिझक कर सकती हैं फ्लॉन्ट।

ब्रालेट विद ब्लैक शॉर्ट्स में दिलकश नजर आई Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी के इस लुक की बात करें तो यह आपको स्टाइलिश और फैशनेबल दिखाने के लिए काफी है। जहां वह व्हाइट नेट ब्रालेट को ब्लैक शॉर्ट्स के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आई। इस लुक को आप गॉगल्स के साथ पेयर कर सकती हैं।

हॉल्टर नेकलाइन ब्लू बिकनी में दिखीं श्वेता तिवारी

उम्र भले ही आपकी 40 पार हो लेकिन अगर आप हॉल्टर नेकलाइन ब्लू बिकनी को गॉगल्स के साथ स्टाइल कर बीच वेकेशन पर नजर आएंगी तो लोग आपको देख तारीफ करेंगे। आप अपने स्टाइल से चार चांद लगा देंगी।

Shweta Tiwari की पिंक डॉट प्रिंट बिकिनी भी है बेस्ट

अगर आप श्वेता तिवारी की तरह पिंक डॉट प्रिंट बिकिनी को स्टाइल करेंगी तो आप उम्र से कम नजर आएंगी और लोग आपकी खूबसूरती पर दिल लुटाने को मजबूर हो जाएंगे। आप चाहे तो इस लुक को मन मुताबिक स्टाइल करें।

प्रिंटेड ब्रालेट को-ऑर्ड सेट में Shweta Tiwari

आप श्वेता तिवारी की तरह प्रिंटेड ब्रालेट को-ऑर्ड को स्टाइल करेंगी तो स्टाइलिश के साथ-साथ क्लासी भी नजर आएंगी। बन हेयर स्टाइल के साथ जब आप इसे फ्लॉन्ट करेंगे तो देखने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे।

Shweta Tiwari Bikini Look को इस तरह करें स्टाइल

श्वेता तिवारी की तरह आप किसी भी बिकनी को व्हाइट जैकेट के साथ फ्लॉन्ट कर सकती हैं और कहने में दो राय नहीं है कि यह आपके लुक में स्टाइलिश टच देने के लिए बेस्ट है। आप इसे गॉगल्स और बन हेयर स्टाइल के साथ ट्राई कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026