---Advertisement---

Skin Care: फेस वैक्सिंग के बाद हो गए है रैशेज तो इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल, तुरंत खिला-खिला नजर आएगा चेहरा

Skin Care: ज्यादातर लोग जब फेस पर वैक्सिंग करवाते हैं तो उनके चेहरे पर रैशेज की शिकायत आती है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर भी वैक्सिंग के बाद रैशेज आते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करके आपके चेहरे पर रैशेज नहीं आएंगे।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 10, 2023 12:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care: खूबसूरत और ग्लोइंग चेहरा पाने के लिए कई लोग अलग-अलग तरह की चीजें अपनाते हैं। कुछ लोग पार्लर में जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं तो कुछ लोग नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल चेहरे पर मौजूद फैसियल हेयर हमारे चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं। ऐसे में कई महिलाएं चेहरे से बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग करवाती है। वैक्सिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें शरीर के बाल को हटाया जाता है। परंतु हर स्किन टाइप को वैक्सिंग सूट नहीं करती। जिसकी वजह से कई लोगों के शरीर पर इसका रिएक्शन देखने को मिलता है।

इन चीजों के इस्तेमाल से समस्या होगी दूर

ज्यादातर लोग जब फेस पर वैक्सिंग करवाते हैं तो उनके चेहरे पर रैशेज की शिकायत आती है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर भी वैक्सिंग के बाद रैशेज आते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करके आपके चेहरे पर रैशेज नहीं आएंगे। यह सारी चीज नेचुरल है जिससे आपकी स्किन को भी कोई नुक्सान नहीं होगा। इसी के साथ इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को फायदे भी मिलेंगे। आपको बता दे कि, अगर आपको फेस वैक्स के बाद चेहरे में स्किन रैशेज की समस्या होती है तो आपको इसके लिए चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना होगा।

मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे

एलोवेरा जेल हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी पाया जाता है जो हमारी स्किन को दमकता हुआ बनता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा को अंदर से निखारते हैं। वही चंदन लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है। जिसे रैशेज काफी कम होने लगते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से स्किन पोर्स भी साफ होने लगते हैं और चेहरे की टैनिंग भी हटती है।

इस तरह करें इस्तेमाल

फेस वैक्सिंग के बाद रैशेज को दूर करने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में दो से तीन चम्मच चंदन पाउडर डालें। इसके बाद एलोवेरा जेल को उसमें मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 15 मिनट तक छोड़ दे। इसके बाद इसे पानी की मदद से साफ कर ले। इस नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकती हैं जिससे आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026