---Advertisement---

Skin Care Tips: ढीली त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये देसी उपाय, लंबे समय तक बने रहें जवां

Skin Care Tips: एंटी एजिंग समस्या से जूझ रही महिलाएं अक्सर ढीली पड़ रही त्वचा की वजह से परेशान रहती हैं। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो कुछ घरेलू उपाय को जरूर आजमाएं। यह आपकी खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आपको जवां दिखाने के लिए भी कारगर उपाय है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 17, 2023 1:16 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: एक उम्र के बाद त्वचा पर झुर्रियां दिखने लगती है और ढीली त्वचा की वजह से आप अपने उम्र से 10 साल ज्यादा बड़ी नजर आती हैं। यह बात सच है कि आजकल के समय में सुंदर और जवां दिखने के लिए महिलाएं अपनी स्क्रीन का खास ख्याल रखती है। बढ़ती उम्र के बावजूद त्वचा ढीली ना पड़े इसके लिए वह हर संभव कोशिश करती है। फाइन लाइंस, ढीली त्वचा और झुर्रियां आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने के लिए काफी है। ऐसे में आप समय से पहले इसकी देखभाल करें ताकि बढ़ती उम्र के बाद भी आपकी खूबसूरती बरकरार रहे।

सरसों के तेल का करें इस्तेमाल

सरसों के तेल से चेहरे पर मसाज करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, ढीली पड़ रही त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप नहाने से पहले सरसों के तेल से चेहरे पर 5 मिनट तक हाथों से मसाज करे। इस तेल में कैरोटेनॉयड्स की मौजूदगी होने की वजह से यह फेस स्किन को टाइट करने में कारगर है। इस घरेलू उपाय को आप अपना सकती हैं।

एवोकाडो ऑयल का करें यूज

ढीली पड़ रही त्वचा को टाइट बनाने के लिए आप एवोकाडो ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एंटी एजिंग गुणों से भरपूर इस तेल के इस्तेमाल से आपकी स्किन चमकदार और आप बढ़ती उम्र में भी जवां नजर आएंगी। ऐसे में आप इस तेल से अपने चेहरे पर चार चांद लगा सकती हैं।

कॉफी, नारियल तेल और दालचीनी से बनाएं फेस पैक

एंटी एजिंग समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह फेस पैक काफी कारगर उपाय है। आप कॉफी में नारियल तेल और दालचीनी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले और इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने तक छोड़ दे। वहीं कुछ देर के बाद इसे आप पानी से साफ कर लें। चेहरे में कसावट लाने के लिए यह एक असरदार उपाय है।

अंडे को इस तरह करें इस्तेमाल

अगर आप एंटी एजिंग समस्या से जूझ रही हैं और ढीली पड़ रही स्किन को लेकर चिंतित है तो आप अंडे को खास तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप दही में अंडे के सफेद हिस्से को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले और इसे चेहरे पर लगा लें। ढीली पड़ रही त्वचा में कसावट लाने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

रात में त्वचा का रखें विशेष ख्याल

दिन भर प्रदूषण और मेकअप की वजह से चेहरे को रिलैक्स देना जरूरी है और ऐसे में आप रात को फेस वॉश कर नाइट क्रीम लगाना बिल्कुल ना भूले। यह एंटी एजिंग समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026

Leave a Comment