---Advertisement---

Skin Care Tips: बारिश और चिपचिपाती गर्मी ने बिगाड़ दी है रंगत तो ना हो परेशान, इन आसान टिप्स से तुरंत मिलेगा छुटकारा

Skin Care Tips: मानसून में बारिश की वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इस मौसम में सबसे आम समस्या है ऑयली स्किन या चिपचिपी स्किन। ऐसे में ऑयली स्किन वालों को अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। मानसून के मौसम में ह्यूमिडिटी के कारण स्किन ऑयली होने ...

Read more

Avatar of Arpita Shrivastava

By: Arpita Shrivastava

Published: जुलाई 8, 2023 11:01 अपराह्न | Updated: जुलाई 9, 2023 11:07 पूर्वाह्न

Skin Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: मानसून में बारिश की वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इस मौसम में सबसे आम समस्या है ऑयली स्किन या चिपचिपी स्किन। ऐसे में ऑयली स्किन वालों को अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। मानसून के मौसम में ह्यूमिडिटी के कारण स्किन ऑयली होने लगती है। इसपे काबू पाने के लिए आजमाए कुछ नेचुरल उपाय, ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा, निखरेगा चेहरा।

यह भी पढ़ें:Skin Care Tips: मां बनने के बाद और भी ज्यादा नूरानी हुई Alia Bhatt की ग्लोइंग स्कीन का ये है राज, तुरंत असर के लिए करें ट्राई

पुदीने का पेस्ट

ऑयली स्किन वालों के लिए पुदीना किसी रामबाण से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल फेस पैक के रूप में कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए पुदीने के पत्तों को अच्छे से पीस लें, अब इसमें दही, मुल्तानी मिट्टी और शहद मिलाएं और चेहरे पर लगां लें, 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से इसे धो लें और फिर चेहरे पर मॉस्चराइजर लगा लें।

नीम फेस पैक

नीम का इस्तेमाल कीटनाशक के तौर पर ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी किया जाता है। नीम का फेस पैक बना कर चेहरे पर लगाने से ऑयलीनेस खत्म होती है साथ ही स्किन की समस्याओं से भी बचाव करता है। फेस पैक बनाने के लिए ताजा नीम के पत्तों (या नीम का पाउडर भी यूज कर सकते हैं) को पीस लें इसमें मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाएं और थिक पेस्ट बना लें, धुले हुए चेहरे पर इसे लगा लें। फेस पैक सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे को मॉस्चाराइज कर लें।

खीरे का पेस्ट

खीरे में प्राकृतिक रूप से ही कूलिंग विशेषता पाई जाती है। पेट के साथ-साथ ये चेहरे के लिए भी इफेक्टीव है। इसके इस्तेमाल से स्किन रिलैक्स महसूस करती है। खीरे के पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।खीरा लगाने से सिर्फ चिपचिपाहट ही नहीं, डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

ओट्स का पेस्ट

चेहरे से ऑयल हटाने के लिए ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में गुलाब जल लें और इसमें संतरे के छिलके का पाउडर, मसूर दाल का पाउडर और ओट्स मिलाएं। ओट्स के पेस्ट को स्किन पर सूखने तक लगाएं रखें। अब पानी से स्किन को क्लीन कर लें।

सबसे जरूरी है पानी पीते रहें। शरीर को हाइड्रेट रखने से स्किन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। शरीर को हाइड्रे़ट रखना बेहद जरूरी है।बताए गए उपायों में ऑयल कंट्रोल करने की गुणवत्ता होती है। इनका इस्तेमाल करने से चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल काबू किया जा सकता है और मानसून में भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो बरकरार रहता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: कालेपन ने अगर छीन ली है आपकी खूबसूरती, तो इस महाबाण का करें इस्तेमाल, जल्द चमकेगी आपकी त्वचा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026