---Advertisement---

Stroke ले सकती है जान अगर शरीर से मिलने वाले इन 5 संकेत को आप करते हैं इग्नोर! जानिए एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह

Stroke: क्या आपको पता है कि आप तुरंत ही बीमार नहीं पड़ते हैं आपके शरीर से वह कुछ संकेत मिलते हैं जिसे आप इग्नोर करने की गलती करते हैं। यही आपके लिए खतरे की वजह बन जाती है। जानिए क्या है वह पांच संकेत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Stroke
Follow Us
---Advertisement---

Stroke: आजकल लाइफस्टाइल काफी अलग हो गई है और इसकी वजह से हमें कई शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इनमें से एक है स्ट्रोक जिसकी वजह से लोगों की जान तक चली जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके कुछ अर्ली सिंप्टम्स होते हैं जिसका ध्यान देना जरूरी है। अगर आप इन लक्षणों को पहले ही भाप लेते हैं तो स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है लेकिन सही समय पर इसे जान लेना जरूरी है। आप अपने अंदर वह बदलाव कर सके और उन सभी चीजों का ध्यान रख सके जो आपके लिए अनहेल्दी बताया जाता है। आइए जानते हैं स्ट्रोक के क्या अर्ली सिंप्टम्स होते हैं।

क्या है स्ट्रोक

एक्सपर्ट की अगर बात करें तो उन्होंने कहा है कि ब्रेन स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है जिसमें दिमाग तक खून की सप्लाई रुक जाती है। दिमाग में ब्लीडिंग होने लगती है। इससे आपकी जान को खतरा होता है।

स्ट्रोक में क्या है रेड सिग्नल

क्या आपको पता है कि आखिर क्यों स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। एक्सपर्ट के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर, शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहना, अनहेल्दी डाइट, स्मोकिंग, ज्यादा वजन और लाइफस्टाइल से जुड़ी दूसरी परेशानियों आपके लिए खतरे की घंटी बन सकती है।

जानिए Stroke के क्या हो सकते हैं लक्षण

बांहों के सुन्नपन और कमजोरी को ना करें इग्नोर

अगर आपके बांहों में सुन्नपन हो रहा है और आपको कमजोरी आ रही तो इसका मतलब आपको अलर्ट होने की जरूरत है क्योंकि यह स्ट्रोक के अर्ली सिंप्टोम्स हो सकते हैं।

बोलने में आ सकती है परेशानी

अगर आपको बोलने में परेशानी आ रही है और अपनी बात किसी और के सामने में नहीं रख पा रहे हैं। आप बोलते बोलते रुक जाते हैं और सोचने की जरूरत पड़ती है। आवाज लड़खड़ाने लगती है तो यह खतरे के संकेत हैं।

बैलेंस बिगड़ जाना कैसे हैं खतरनाक

अगर आप चलते-चलते लड़खड़ा जाते हैं या आपका बैलेंस बिगड़ जाता है। आप चाह कर भी अपने आप को बैलेंस नहीं कर पाते हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।

देखने की आ रही समस्याएं तो हो जाएं सावधान

अगर आपको अचानक आंखों के आगे धुंधला बना रहा है और आप चाह कर भी ठीक से नहीं देख पा रहे हैं तो आपको सतर्क होने में ही भलाई है।

चेहरे की झुर्रियां और बदलाव क्यों है खतरनाक

अगर आपके चेहरे पर बदलाव आ रहे हैं और यह नहीं दिख रहा है तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि यह एक मेडिकल इमरजेंसी भी साबित हो सकता है।

ये वो 5 सिम्टम्स है जिन्हें इग्नोर करना आपके लिए खतरे का घर बन सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026