---Advertisement---

Stuffed Mushroom Recipe: नए साल पर झटपट इस टेस्टी रेसिपी को बनाकर मेहमान को करें खुश, सब करेंगे खूब तारीफ

Stuffed Mushroom Recipe: अगर आप न्यू ईयर पर शाम को मेहमानों को खुश करने के लिए डिशेज बनाने के लिए कन्फ्यूज हैं तो हम आपकी मदद करेंगे। इस शाम को आप यादगार बना सकते हैं वो भी सिर्फ एक आसान और मजेदार रेसिपी के साथ। दावा है कि यह आपके मेहमानों को आपकी तारीफ करने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 1, 2023 2:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Stuffed Mushroom Recipe: अगर आप न्यू ईयर पर शाम को मेहमानों को खुश करने के लिए डिशेज बनाने के लिए कन्फ्यूज हैं तो हम आपकी मदद करेंगे। इस शाम को आप यादगार बना सकते हैं वो भी सिर्फ एक आसान और मजेदार रेसिपी के साथ। दावा है कि यह आपके मेहमानों को आपकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर देंगें। अगर आप मशरूम से कुछ नया बनाने का सोच रहे हैं तो क्यों ना स्टफ्ड मशरूम ट्राई करें। खास बात यह है कि यह डिश झटपट बन जाएगी और लोग भी खुश हो जाएंगे।

स्टफ्ड मशरूम बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

सामग्री मात्रा
मशरूम200 ग्राम
कटी हुई गाजर2
कटी हुई प्याज1
कटी हुई शिमला मिर्च1
मटरआधा कप
लाल मिर्च पाउडरआवश्यकतानुसार
नमकस्वादानुसार
गार्लिक मेयोनीजआवश्यकतानुसार
ऑलिव ऑयलआवश्यकतानुसार
दूध1 कप
ब्रेड क्रम्ब्सआवश्यकतानुसार

Also Read- Chanakya Niti: ऐसी महिलाएं पति और परिवार के लिए होती हैं भाग्यशाली, क्या आप में हैं ये गुण?

स्टफ्ड मशरूम बनाने की आसान विधि

  • स्टफ्ड मशरूम बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को धोकर अंदर की तरफ से साफ कर लें और डंडी निकाल लें।
  • एक बर्तन में कटी हुई सब्जियों को लें और इसमें नमक, चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च पाउडर, आरेगेनो, डालें और इसे क्रीमी बनाने के लिए मेयोनीज भी डाल दें।
  • अब इन मिक्सचर को मशरूम के अंदर भरें और दो मशरूम को एक साथ जोड़कर बंद कर दें।
  • अब आप एक कटोरे में मैदे और दूध का घोल बना लें।
  • अब गैस पर कड़ाही में ऑलिव ऑयल डालें और गर्म कर लें।
  • मशरूम को मैदे और दूध के घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स से लपेट दें।
  • अब इसे कड़ाही में डालें और अच्छे से फ्राई होने दें।
  • तैयार है आपका स्टफ्ड मशरूम और अब इसे सॉस के साथ परोसें।

Also Read: BBL 2022: NATHAN MCANDREW की बुलेट गेंद के आगे पस्त हुए JIMMY PEIRSON, हेलमेट पर लगी बॉल और गिर पड़े जमीन पर, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Parineeti Chopra

अक्टूबर 22, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Health Tips

अक्टूबर 20, 2026