---Advertisement---

Summer Fashion Tips: श्वेता तिवारी के ये 5 सूट हैं गर्मियों के लिए लाजवाब, कम्फर्टेबल लुक पर हर किसी की टिक जाएगी निगाहें

Summer Fashion Tips: श्वेता तिवारी के पास एक जबरदस्त फैशन चॉइस है और वह अपने हर अंदाज से फैंस की चहेती बन जाती है। ऐसे में आइए देखते हैं उनके समर लुक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 10, 2024 6:05 अपराह्न

Summer Fashion Tips
Follow Us
---Advertisement---

Summer Fashion Tips: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बढ़ती उम्र के बावजूद श्वेता तिवारी का फैशन सेंस वाकई काफी जबरदस्त है। ऐसे में उनके पास गर्मियों के सीजन के लिए एक जबरदस्त वार्डरोब है और आप ऐसे में कुछ सलवार सूट को कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ये रहे श्वेता तिवारी के टॉप फाइव समर इंडियन लुक जिसे पहनने के बाद आप नजर आएंगी खास और सब करेंगे आपकी तारीफ।

फ्लोरल डिजाइन कुर्ता

गर्मियों में अगर कंफर्टेबल और क्लासी लुक चाहिए तो श्वेता तिवारी का यह फ्लोरल डिजाइन सलवार सूट काफी जबरदस्त है। आप इसमें स्टाइलिश और रॉयल नजर आएंगी और लोगों की निगाहें आप पर अटक जाएगी। गर्मियों में आप इसे कैरी कर सकती है और इसे मैचिंग दुपट्टे के साथ भी एक चॉइस है।

कॉटन अनारकली सूट

गर्मियों के लिए इस तरह आप कॉटन अनारकली सूट को स्टाइल कर सकती है। श्वेता तिवारी की तरह आप खूबसूरत दिखाई देंगे और खास बात यह है कि कॉटन फैब्रिक आपको कूल और कंफर्टेबल लुक देने के लिए बेस्ट है।

चिकनकारी सूट

श्वेता तिवारी की तरह आप भी चिकनकारी कुर्ते को प्लाजो या फिर पैंट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। निश्चित तौर पर यह आपको गर्मी से राहत दिलाने के लिए बेस्ट है। आप चाहे तो इसे दुपट्टे के साथ भी अलग टच दे सकती हैं।

आलिया कट सूट

आप श्वेता तिवारी की तरह आलिया कट सूट को भी गर्मियों में स्टाइल कर सकती हैं। कॉटन फैब्रिक में यह सूट आजकल काफी डिमांड में है और यह आपके लुक में चार चांद लगाने के लिए बेस्ट है।

कॉटन शरारा सूट

आजकल शरारा सूट लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ऐसे में आप श्वेता तिवारी की तरह शरारा सूट को स्टाइल कर कातिलाना दिख सकती हैं। इसमें आप चाहे तो फ्लोरल या फिर सिंपल डिजाइन को चुन सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10

जून 1, 2026

Suman Kalyanpur Passed Away

जून 1, 2026

Health Tips

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026