---Advertisement---

Summer Foods: चिलचिलाती गर्मी में हाइड्रेटेड रखने के लिए असरदार है ये 7 चीज, डाइट में करें शामिल

Summer Foods: गर्मी के मौसम में तेज धूप से बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपने डाइट में इन 7 सुपरफास्ट को शामिल कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2024 12:13 अपराह्न

Summer Foods
Follow Us
---Advertisement---

Summer Foods: चिलचिलाती गर्मी में अगर कुछ ठंडा मिल जाए तो इससे बेहतर आखिर क्या ही हो सकता है। गर्मियों के दौरान लोग घंटों एसी वाले कमरे में बैठे रहते हैं लेकिन अगर आप खुद को ठंडा रखना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड्स जिससे आप नेचुरली ठंडा रहेंगे और बॉडी टेंपरेचर भी मेंटेन रहेगा। कूल और एनर्जी से भरपूर इन 7 सुपर फूड्स को आप गर्मियों में खाएं। यह आपको लू से भी बचाएगी और आपका शरीर ठंडा रहेगा।

खीरा

आपको बता दें कि गर्मियों में खीरा खाने से आपको काफी फायदे मिलेंगे क्योंकि इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए असरदार सुपर फूड है। इसके अंदर कैलोरीज काफी कम होती है इसके साथ ही इसमें विटामिन सी विटामिन ए की मात्रा होती है जो हमारी बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को मेंटेन करता है।

नारियल पानी

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है नारियल पानी। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम की मात्रा भी होती है जो हमारी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में कारगर है।

कॉर्न

कॉर्न यानी भुट्टा फाइबर का बहुत अच्छा सोर्स होता है जो हमारे बॉडी को बहुत देर तक भरा हुआ महसूस करता है और यह हमारी आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

तरबूज

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है और यह गर्मियों में सुपर फूड्स की लिस्ट में शामिल है। इसके अंदर कूलिंग इफेक्ट होता है यह हल्का माना जाता है।

दही

गर्मियों में दही हमारे बॉडी टेंपरेचर को रेगुलेट करने के लिए असरदार उपाय है। अगर आपकी बॉडी गर्मी में ज्यादा थकान महसूस कर रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल कर लेनी चाहिए। गर्मी से बचाने के लिए भी यह असरदार है।

पत्तेदार साग

पालक और कई हरी पत्तेदार साग को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें विटामिन ए और सी की मात्रा भरपूर होती है जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद है।

मौसमी खट्टे फल

संतरे, नींबू, मौसमी और अंगूर जैसे फल आपको फ्रेशनेस देने के लिए असरदार हैं और इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसलिए आप गर्मी में इसे सुपर फूड की तरह डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपको गर्मी से बचाने और हाइड्रेटेड रखने के लिए मदद कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Sara Tendulkar

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026

Janhvi Kapoor

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026