---Advertisement---

घूमने फिरने की खूब शौक़ीन है Sara Tendulkar , देखें उनकी टॉप पसंदीदा जगहें

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उन्हें घूमने फिरने का शौक है , जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच जानें सारा की पसंदीदा जगहें।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 5, 2023 1:32 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

भारत के पूर्व क्रिकटर सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar अक्सर सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं। सारा सेलिब्रिटी स्टार किड के तौर पर एक मशहूर नाम है। सारा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनके लाइफस्टाइल और फैशन स्टेटमेंट को लोग खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं सारा तेंदुलकर को घूमने फिरने का भी बहुत शौक है। सारा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी अलग अलग जगहों की फोटो डालती रहती हैं।

फ्रांस से है सारा को प्यार

सारा की घूमी हुई सारी जगहों में से फ्रांस उनके लिए बेहद ख़ास है। सारा की फ्रांस में पसंदीदा जगहें पेरिस और सेंट-ट्रोपेज़ है। ये सभी स्थान सांस्कृतिक तत्वों से भरे हुए हैं जो उनके मूल्य को मौलिक रूप से बढ़ाते हैं। इससे यह पता चलता है कि सारा को नई संस्कृतियाँ और परंपराएँ एक्स्प्लोर करना पसंद है। सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पेरिस के एफिल टॉवर के सामने की तस्वीर भी शेयर की थी।

लंदन भी खूब भाया

सारा तेंदुलकर मुंबई से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद लंदन चली गईं। वहां उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन से मेडिकल की पढ़ाई की। लंदन में ही ग्रेजुएशन करने की वजह से सारा को यह शहर खूब पसंद आया।

बाली की खूबसूरती ने जीता दिल

वैसे तो थाईलैंड के बाली शहर को कपल के लिए उपयुक्त मन जाता है। बाली हनीमून के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है लेकिन Sara Tendulkar को इस शहर की खूबसूरती से प्यार हो गया। उन्होंने अपनी बाली ट्रिप की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

कोह समुई, थाईलैंड का विदेशी अनुभव

थाईलैंड में बसे इस खूबसूरत द्वीप से सारा को पहली नज़र में ही प्यार हो गया। सारा जब वहाँ घूमने गई थी तब उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- इस द्वीप के जीवन की आदी हो सकती हूँ।

सारा का जुड़ता है शुभमन से नाम

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। सारा का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों की खूब चर्चाएं होती रहती हैं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए उतावले रहते हैं। यहां तक की यह भी कहा जाता है कि सारा और शुभमन रिलेशनशिप में हैं और उनके रिश्ते को दोनों के परिवारों ने मंज़ूरी दे दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026