---Advertisement---

ब्रालेट पहनकर चावल और क्रिस्पी चिकेन बेचती नजर आई खूबसूरत लड़की, यहां जानिए स्ट्रीट फूड का लोकेशन

Thailand Street Food: अगर आप थाईलैंड जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और वहां के स्ट्रीट फूड का इंजॉय करना चाहते हैं तो इस खाने का जरूर उठाएं लुत्फ, जानिए खासियत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2024 5:16 अपराह्न

Thailand Street Food
Follow Us
---Advertisement---

Thailand Street Food: थाईलैंड में स्ट्रीट फूड को लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। दुनिया भर से लोग यहां पहुंचते हैं न सिर्फ खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए बल्कि यहां के फास्ट फूड का लुत्फ उठाने के लिए। अगर यहां के स्ट्रीट फूड की बात करें तो इसमें क्रिस्पी चिकन विद राइस काफी पॉपुलर है और इसका काफी डिमांड भी है। स्ट्रीट फूड की लिस्ट में यह टॉप पर शुमार है और इसका क्रेज भारतीय लोगों में भी देखा जाता है जो वहां पर्यटक के तौर पर जाते हैं।

कैसे बनाया जाता है क्रिस्पी चिकन विद राइस

https://www.youtube.com/shorts/WO9Lb7C1Ax8?feature=share

क्रिस्पी चिकन विद राइस बनाने के लिए पहले चिकन को फ्राई कर इसे खास तरीके से क्रिस्पी किया जाता है। वहीं चावल के ऊपर इस क्रिस्पी चिकन को काटकर डाला जाता है। इसे सलाद के साथ परोसा जाता है।

वीडियो को मिल रहे खूब लाइक

सोशल मीडिया पर बैंकॉक का यह वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर मिल रहे लाइक और कमेंट यह बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि लोगों के बीच क्रिस्पी चिकन चावल का किस कदर क्रेज है।

थाईलैंड वेकेशन पर इन बीच को घूमें

अगर आप थाईलैंड जाने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इन 5 बीच को कर सकते हैं एक्सप्लोर।

हुआ हिन

बैंकॉक के नज़दीक सबसे खूबसूरत बीच में से एक हुआ हिन बीच एक खूबसूरत सफ़ेद रेत वाला बीच है जो 4 किलोमीटर तक फैला हुआ है। थाईलैंड की खाड़ी के चारों ओर ताड़ के पेड़ों की लंबी पट्टी इसे और भी शानदार बनाती है। यहां के सनसेट का नजारा देख आप खो जाएंगे।

पटाया बीच

पटाया बीच न केवल अपनी खूबसूरती, रेत, सूरज और क्रिस्टल साफ पानी के लिए प्रसिद्ध है। यह शॉपिंग और नाइटलाइफ़ लवर्स के लिए मस्ट वाच बीच है।

तवाएन बीच

थाईलैंड में सबसे लोकप्रिय बीच में से एक तवाएन बीच भीड़-भाड़ वाला है, जो कोह लार्न में स्थित है। यहां आप खूबसूरती के साथ-साथ टेस्टी फूड्स को भी एन्जॉय कर सकते हैं।

साई काऊ बीच

साई काऊ बीच पर देखने लायक खूबसूरत नज़ारे हैं। वेकेशन परअगर आप आराम करना चाहते हैं तो यह एक आदर्श जगह है जहां कम भीड़ होती है। पानी ठंडा है, रेत नरम है और हल्की हवा यहां की खासियत है।

समाई बीच भी है लिस्ट में

बैंकॉक के पास सबसे पसंदीदा बीच में से एक है। शानदार दृश्य, बीचफ्रंट रेस्तरां और रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स इसे एक शानदार जगह बनाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Liver Health

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026