---Advertisement---

Train Ticket Booking: बुक करना चाहती हैं Tatkal टिकट तो इन सीक्रेट टिप्स का करें इस्तेमाल, चुटकियों में मिलेगी कंफर्म सीट

Train Ticket Booking: अकसर लोगों को कहीं भी अचानक जाना पड़ जाता है। जिसके कारण ट्रेन की टिकट बुक कर पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में लोग तत्काल टिकट बुकिंग करने का सहारा लेते हैं लेकिन कई बार तत्काल में भी सीट नहीं मिल पाती जिसके कारण ट्रेन छोड़कर लोग दूसरे ऑप्शन्स जैसे-बस, कार, ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 18, 2023 3:07 अपराह्न | Updated: जनवरी 18, 2023 4:47 अपराह्न

Train Ticket Booking
Follow Us
---Advertisement---

Train Ticket Booking: अकसर लोगों को कहीं भी अचानक जाना पड़ जाता है। जिसके कारण ट्रेन की टिकट बुक कर पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में लोग तत्काल टिकट बुकिंग करने का सहारा लेते हैं लेकिन कई बार तत्काल में भी सीट नहीं मिल पाती जिसके कारण ट्रेन छोड़कर लोग दूसरे ऑप्शन्स जैसे-बस, कार, फ्लाइट आदि का इस्तेमाल करते हैं। ये काफी महंगा होता है और इसके लिए ज्यादा समय खराब होता है।

क्या होती है दिक्कत?

अगर आपको अचानक से कहीं जाना पड़ जाए तो आज के समय में तत्काल टिकट बुक करना काफी मुश्किल हो गया है और तत्काल टिकट बुक हो जाए ये बड़ी बात हो गई है क्योंकि रेलवे का विस्तार इतना ज्यादा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग लंबे सफर के लिए रेलवे का सहारा लेते हैं। कई बार लोग तत्काल टिकट बुक करके पेमेंट के ऑप्शन तक पहुंचते हैं तब तक सारी सीट्स फुल हो जाती हैं और तत्काल टिकट बुक नहीं हो पाती। अगर आप ट्रेन से ही सफर करके कहीं जाना चाहती हैं और आपकी टिकट नहीं हो पाई है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी सीक्रेट टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपकी कंफर्म टिकट आसानी से बुक हो जाएगी।

Also Read: Fatty Liver से परेशान होने की नहीं है जरूरत, आज से ही डाइट में लाएं ये बदलाव और मुसीबत को कहें बाय-बाय

IRCTC को रखें लॉगइन

जब भी आप टिकट बुक करने जाएं तो तत्काल खुलने से कुछ समय पहले ही IRCTC की ऑनलाइन वेबसाइट पर लॉगइन करके बैठें। ऐसा करने से टिकट लाइव होते ही आपकी टिकट मिनटों में बुक हो जाएगी।

लगाएं सीनियर सिटिजन कोटा

सीनियर सिटिजन कोटा 58 साल से ऊपर वाले लोगों के लिए होता है तो ऐसे में सीनियर सिटिजन कोटे में काफी सीटें उपलब्ध होती हैं। ये सीटें सबसे पहले महिलाओं को मिलती हैं।

सही ट्रेन का करें चुनाव

आप टिकट बुक करते समय ऐसी ट्रेन चुनने की कोशिश करें जिसमें ज्यादा कोटे मिल सकें। इससे कंफर्म टिकट मिलना काफी आसान होता है।

ये भी पढ़ें: SHEHNAAZ GILL के इस वीडियो ने सर्दी में बढ़ाई गर्मी, रेड हॉट ब्यूटी बनकर फैंस के बीच बरपाया कहर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026