---Advertisement---

Travel Tips: मसूरी के साथ-साथ इन हसीन वादियों की भी करें सैर, खूबसूरती देख मन कहेगा- ‘दिल मांगे मोर’

Travel Tips: देवभूमि उत्तराखंड बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेस में से एक है, जो सभी के बकेट लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें, यहां कई ऐसे जगहें हैं जहां पर लोग अपने वेकेशन को अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं। वहीं अगर आप मसूरी, ऋषिकेश, नैनीताल आदि जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 16, 2023 4:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Travel Tips: देवभूमि उत्तराखंड बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेस में से एक है, जो सभी के बकेट लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें, यहां कई ऐसे जगहें हैं जहां पर लोग अपने वेकेशन को अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं। वहीं अगर आप मसूरी, ऋषिकेश, नैनीताल आदि जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन खास जगहों को भी एक्सप्लोर जरूर करें, जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। ये बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है जहां जाकर आपका मन कहेगा: ‘दिल मांगे मोर’।

घूमने के लिए बेस्ट है मसूरी

अगर आप उत्तराखंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मसूरी घूमने जरूर जाएं। ये घूमने के लिए सबसे बेहतर जगहों में से एक है। यहां पर घूमने के बाद आप यहां की खूबसूरत वादियों में खो जाएंगे। यहां पर हनीमून मनाने के लिए भी अक्सर कपल आते हैं।

चकराता में कई खूबसूरत वादियों का उठाएं आनंद

उत्तराखंड में कई सारे ऐसे जगहें हैं जहां पर घूमने के लिए जाया जा सकता है। इन जगहों में एक बेस्ट पर्यटक स्थल है चकराता। ये हिल स्टेशन देहरादून में स्थित है। यहां अक्सर लोग अपनी छुट्टियों बिताने के लिए जाते हैं। यहां पर आपको कई सारी चीजों को एक्सप्लोर करने मिलेगा, जिसमें रामताल गार्डन, कानासर, देव वन और माईगड झरना शामिल है।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन परिस्थितियों में कर देना चाहिए धन और स्त्री का त्याग, जानें क्या कहते हैं आचार्य

लाखा मंडल की करें सैर

अगर आप इतिहास से जुड़ी जगहों पर घूमना चाहते हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करने का मन है तो लाखा मंडल आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। ये खूबसूरत जगह मसूरी से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां बहुत दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। बता दें, जब पांडव वनवास में थे तो उस समय यहां पर लाख का महल बनाया गया था।

धनोल्टी की खूबसूरती देख हो जाएगा मंत्रमुग्ध

आपको बता दें, मसूरी से धनोल्टी की दूरी सिर्फ 31 किलोमीटर है। ये जगह बेहद खूबसूरत है, जहां अक्सर लोग आना पसंद करते हैं। बता दें, इस जगह की खूबसूरती वसंत के महीने में काफी बढ़ जाती है। यहां की खूबसूरत वादियों में जाकर आपका मन गार्डन-गार्डन हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Weight Loss

जुलाई 13, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 11, 2026

Heart Health

जुलाई 11, 2026

Periods

जुलाई 11, 2026