---Advertisement---

Travel Tips: नई जगहों को एक्सप्लोर करने के हैं शौकीन तो मध्य प्रदेश के इस Jurassic Park के साथ ही इन जगहों का भी उठाएं लुत्फ

Travel Tips: आप अकसर हॉलीवुड मूवीज में जुरासिक पार्क से जुड़ी कई फिल्में देखते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी जुरासिक पार्क जैसी ही एक जगह है। इसे डायनासोर का घर भी कहा जाता है। जल्द ही भारत सरकार यहां पर dinosaur fossil geo-park बनाने जा रही है। यह जगह मध्य ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 4, 2023 3:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Travel Tips: आप अकसर हॉलीवुड मूवीज में जुरासिक पार्क से जुड़ी कई फिल्में देखते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी जुरासिक पार्क जैसी ही एक जगह है। इसे डायनासोर का घर भी कहा जाता है। जल्द ही भारत सरकार यहां पर dinosaur fossil geo-park बनाने जा रही है। यह जगह मध्य प्रदेश में है। यह मध्य प्रदेश की नर्मदा रिवर वैली है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपको नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है तो आप नर्मदा रिवर वैली को एक्सप्लोर कर सकते हैं इसके साथ ही मध्यप्रदेश को कुछ और जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इन देशों में Valentine Day मनाना यानी खुद को खतरे में डालना, पाकिस्तान ने तो मचा रखी है हद

नर्मदा घाटी करें एक्सप्लोर

आप मध्यप्रदेश के खरगोन और धार घूमने जा सकते हैं। यहां आप नर्मदा घाटी घूम सकते हैं। खबरों की मानें तो कुछ समय पहले मध्य प्रदेश के खरगोन और धार में समुद्री जीवों के जीवाश्म मिले थे। कहा जाता है कि नर्मदा नदी से लेकर बड़वाह समुद्र तक अरब सागर हुआ करता था जिसके कारण हो सकता है कि ये समुद्री जीव यहां आकर रहने लगे हों। वैज्ञानिकों का कहना है कि नर्मदा घाटी में डायनासोर की मांद और शाकाहारी टाइटनोसॉरस के 256 अंडे मिले हैं।

रानी रूपमती महल भी है खूबसूरत जगह

इसके अलावा आप धार में रानी रूपमती महल घूमने जा सकते हैं। रानी रूपमती का महल मांडू शहर में है। यह शहर रानी रूपमती और सुलतान राज बहादुर का महल है। जहां पर्यटक घूमने जाते हैं। इस महल की खूनसूरती पर्यटकों को काफी पसंद आता है। यहां से पहाड़ों का व्यू देखने को मिलता है। यहां घूमने के लिए आपको 25 रुपए प्रति व्यक्ति की टिकट खरीदनी होगी।

पंचमढ़ी हिल स्टेशन घूमने का उठाएं लुत्फ

अगर आप मध्य प्रदेश जा रहे हैं तो आपके पंचमढ़ी हिल स्टेशन जरूर घूमना चाहिए। यह एक खूबसूरत सी जगह है। यहां अकसर लोग फोटोशूट कराने आते हैं। यहां के जंगलों में आपको शेर, चीते, भालू जैसे जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे।

Also Read: टॉप-20 रईसों की सूची से Gautam Adani बाहर, Hindenburg Research की रिपोर्ट से हुआ इतना बड़ा नुकसान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026