---Advertisement---

Travel Tips: मानसून के मौसम में भारत की ये टॉप 5 जगहें आपको कराएंगी जन्नत का एहसास,देखते ही करेगा जाने का मन

Travel Tips: मानसून के मौसम में अगर आप भी घूमने का प्लैन कर रहें हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कहां जाए घूमने। तो ये आर्टिकल कर सकता है आपकी मदद। मानसून के मौसम में घूमने के लिए भारत के टॉप 5 लोकेशन्स। जिनमें लोनावला, मुन्नार, पुडुचेरी, रानीखेत और उदयपुर शामिल हैं। यह भी ...

Read more

Avatar of Arpita Shrivastava

By: Arpita Shrivastava

Published: जून 25, 2023 11:53 अपराह्न

Travel Tips
Follow Us
---Advertisement---

Travel Tips: मानसून के मौसम में अगर आप भी घूमने का प्लैन कर रहें हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कहां जाए घूमने। तो ये आर्टिकल कर सकता है आपकी मदद। मानसून के मौसम में घूमने के लिए भारत के टॉप 5 लोकेशन्स। जिनमें लोनावला, मुन्नार, पुडुचेरी, रानीखेत और उदयपुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:Bakra Eid Makeup Look: पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir के लुक को करें ईद में रिक्रिएट, खूबसूरती के सामने चांद भी दिखेगा फीका

लोनावला, महाराष्ट्र

मानसून में लोनावला और भी अधिक खूबसूरत हो जाता है। टूरिस्ट यहां के झरनों और हिल स्पॉट को एंजोए करने आते हैं। बारिश के मौसम में यहां के पर्वत श्रृंखलाओं में एक नई जान आ जाती है।जोकि घूमने के अनुभव को और भी रोमांचित बना देती है। मानसून में यहां का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। प्रकृति का लुत्फ उठाने के साथ ट्रैकिंग, टूरिस्ट प्लेस, कैंपिंग और घुड़सवारी जैसी एक्टीवी का हिस्सा बन सकते हैं।

टूरिस्ट आकर्षण– द टाइगर पॉइंट, बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित कार्ला गुफा, बुशी बांध के पास फेमस झरना।

कैसे पहुंचे: मुंबई एयरपोर्ट से ट्रेन या फिर रोड ट्रीप भी कर सकते हैं।सड़क माध्यम से मुंबई से लोनावला पहुंचने में करीब 2 घंटे लगते हैं।

मुन्नार, केरल

मुन्नार प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।यहां का मौसम देखते ही बनता है, मुन्नार के विशाल चाय बागान, हरी पहाड़ियां सच में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती हैं। मानसून में यहां आना किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा। यहां आप ट्रैकिंग, हाईकिंग जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।

कैसे पहुंचे-नजदीकी एयर पोर्ट कोचिन हवाई अड्डा है, सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अलुवा और एर्नाकुलम है। सड़क माध्यम से यहां पहुंचने में करीब 4-5 घंटे का वक्त लग सकता है।

पुडुचेरी

पुडुचेरी या फिर पोंडीचेरी समुद्र के किनारे रेस्तरां और कैफे के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही पत्थर से बनी सड़के और फ्रेंच स्टाईल लॉकेलिटी के लिए फेमस है। यहां जाने से आपको लगेगा आप शायद फ्रांस पहुंच गए हैं। मानसून के मौसम में यहां जरूर जाएं एक नया अनुभव मिलेगा। यहां स्कूबा डाइविंग, मेडिटेशन जैसे एक्टीवीटीज की जा सकती हैं।

कैसे पहुंचे– यहां से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन विल्लुपुरम है। सबसे नजदीकी हवाई अड्डा चेन्नई एयर पोर्ट है। यहां से आप रोड ट्रीप कर सकते हैं।

उदयपुर, राजस्थान

झीलों और तालाबों के लिए फेमस शहर उदयपुर हमारी लिस्ट में चौथे नंबर पर है। राजा महाराजाओं के ठाठ-बाट को इंजोए करना चाहते हैं तो ये जगह सबसे सुटेबल है। मानसून में उदयपुर और भी खुबसूरत हो जाता है। शहर के महलों के आसपास बारिश में हरियाली छा जाती है। जिससे यहां के महल और झीलें और भी मनमोहक लगने लगती हैं। उदयपुर की शाम के तो क्या ही कहने। शाही अंदाज का अनुभव दिलाता है उदयपुर।

टूरिस्ट आकर्षण– सिटी पैलेस, मॉनसून पैलेस, लेक पैलेस और फतेह सागर झील।

कैसे पहुंचें -नजदीकी एयर पोर्ट डबोक में महाराणा प्रताप हवाई अड्डा है। ट्रेन से उदयपुर के स्टेशन पर ही उतरें।

रानीखेत, उत्तराखंड

पहाड़ो में घूमने का रखते हैं शौक तो इस मानसून सीजन रानीखेत जरूर जाएं घूमने। मानसून में यहां की हरियाली में चार चांद लग जाते हैं। रानी खेत हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी हुई है। यहां से हिमालय पर्वतों को देखा जा सकता है। जोकि टूरिस्ट का ध्यान अपनी ओर केंद्रित करता है। अगर आप नेचर लवर हैं तो यहां जाना आपके लिए मेडिटेशन जैसा काम करेगा। यहां ट्रैकिंग के साथ साथ प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन के लिए भी लोग आते हैं।

यह भी पढ़ें:हार्ट के मरीज हैं तो Amarnath Yatra पर जाने से पहले जान लें खास बातें, वरना जा सकती है जान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026