---Advertisement---

Travelling Tips: वीकेंड एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है सोलन की ये खास जगहें, प्रकृति की खूबसूरती मोह लेगी मन

Travelling Tips: हिमाचल में स्थित सोलन वैली उनके लिए एक परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है जो लोग प्राकृतिक सुंदरता के बीच रहना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप सोलन वैली में घूम सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 1, 2023 11:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Travelling Tips: कुछ लोग वीकेंड इंजॉय करने के लिए पहाड़ों में जाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच पर जाते है परंतु अगर आपको पहाड़ पसंद है तो हिमाचल की सोलन वैली एंजॉय करने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन प्लेस हो सकती है। यहां चारों तरफ जंगल और सुंदर पहाड़ है। ऐसे में आप यहां अपना कुछ समय सुकून से बिता सकते हैं। हिमाचल में स्थित सोलन वैली उनके लिए एक परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है जो लोग प्राकृतिक सुंदरता के बीच रहना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप सोलन वैली में घूम सकते हैं।

सोलन वैली घूमने का परफेट टाइम

प्राकृतिक सुंदरता से लैस सोलन वैली हर मौसम में खूबसूरत लगती है लेकिन आप अपनी छुट्टियों को एंजॉय करने के लिए यहां मार्च, अप्रैल और मई के महीने में जा सकते हैं। वही ऑफ सीजन के लिए आप अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के महीने में सोलन वैली के प्राकृतिक दृश्य का आनंद ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि, आप सोलन वैली में मानसून के सीजन में न जाए क्योंकि यहां इस समय भारी मात्रा में बरसात होती है जिसकी वजह से आपको कोई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन जगहों का करें दीदार

सोलन वैली में घूमने के लिए आप बॉन मठ सोलन घूम सकते हैं। यह सोलन शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जगह तिब्बती संस्कृति का अनुभव लेने के लिए एकदम परफेक्ट प्लेस हैं। यहां आप जाकर तिब्बती कल्चर का आनंद उठा सकते हैं। इसी के साथ आप सोलन में शुलिनी माता मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। हिमाचल से भारी संख्या में टूरिस्ट सोलन के शुलिनी माता मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। साथ ही आप गिल्बर्ट ट्रेल कसौली आ सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत नजारे आपका मन जरूर मोह लेंगे। अगर आप नेचर लवर है तो आप यहां जरूर जाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026