---Advertisement---

Trending Short Kurtis: इस गर्मी के सीजन में करें इन शॉर्ट स्टाइलिश कुर्ती को कैरी, खूबसूरत के साथ लगेंगी अट्रेक्टिव

Trending Short Kurtis: अगर इस गर्मी में अपने लुक को और बढ़ाना हैं , तो इस तरह की शॉर्ट कुर्तियों को अपने स्टाइल में करें शामिल ।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 23, 2023 8:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 24, 2023 12:25 पूर्वाह्न

Trending Short Kurtis
Follow Us
---Advertisement---

Trending Short Kurtis: कुर्ती एक ऐसा आउटफिट जो हर लड़की के पास होता है। फिर चाहे वह कुर्ती शॉर्ट में या लॉन्ग। कुर्ती की सबसे खासियत यह है कि इसे आप बड़ी आसानी से जींस या फिर प्लाजो और लेगिंग के साथ भी कैरी कर सकते हैं। आजकल ऑफिस जाने से लेकर कॉलेज जाने वाली सभी लड़कियां शॉर्ट कुर्ती को पहनना बहुत पसंद करती हैं। मार्केट में इस शॉर्ट कुर्ती के बहुत सुंदर और स्टाइलिश डिजाइन आसानी से कम दामों में मिल रहे हैं। अगर आप भी इस तरह की एथनिक शॉर्ट कुर्ती को पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही कुछ अलग-अलग तरह के डिजाइन्स के बारे में में बताया जाएगा, जो इस समय काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही आप इसी कुर्ती को किस तरह से पहन सकते हैं उसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। क्योंकि केवल कुर्ती के अच्छे होने के साथ उसे आप किस ढंग से पहन रहे है  यह बात भी काफी ध्यान देनें वाली होती है।

यह भी पढ़ें: Makeup Tips: मानसून में कैसे रखें लॉन्ग लास्टिंग मेकअप, जानें आसान टिप्स एंड ट्रिक्स

Flared  Short Kurti

आजकल ये फ्लेयर्ड शॉर्ट कुर्ती आजकल मार्केट में बहुत चल रही है। इस तरह की कुर्ती को कॉलेज जानें वाली लड़कियां बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती है। इसमें काफी सारे अलग-अलग डिजाइन भी है। जो आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं। इस तरह की फ्लेयरेड कुर्ती को आप वाइड लैग जींस या सिंपल जींस के साथ पहन सकते हैं और कानों में ईयररिंग के साथ इस लुक को पूरा किया जा सकता है।

Chikankari Short kurti

इस समय महिलाओं से लेकर लड़कियों के द्वारा चिकनकारी की कुर्तियों बहुत ही पसंद की जा रही है। चिकनकारी की कुर्ती को पहनने से एक अलग ही रॉयल लुक देखने को मिलता है। इसमें शार्ट और लॉग दोनों ही डिजाइन में कुर्ती मिलती हैं। इस तरह की कुर्तियां लड़कियां जींस के साथ कैरी कर सकती है। यह कुर्ती आप किसी पार्टी में भी पहन कर जा सकते हैं। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में आसानी और सही दामों में उपलब्ध हैं।

B M P Short Kurti

इस तरह की प्रिंटेड फिट वाली शॉर्ट कुर्तियां भी जींस और ट्राउजर के साथ पहनने में बेहद सुंदर लगती है। यह आप  ऑफिस , घर के किसी छोटे फंक्शन और पार्टी में भी पहन कर जा सकते हा। इस तरह की कुर्ती के ऊपर थोड़ी सी कढ़ाई भी की हुई होती है। यह आप आराम से 300 रूपए से लेकर 1000 रूपए तक के बीच में खरीद सकते हैं। इकसे अलावा इस कुर्ती में आपको ब्लैक कलर से लेकर ब्लू और ग्रीन तक मिल सकते हैं।

Straight Short Kurti

 यह स्ट्रेट शॉर्ट कॉटन की कुर्ती लड़कियां जींस के साथ पहनना बहुत पसंद करती है। इन कुर्तियों को पहनने से गर्मी भी बहुत कम लगती है। इस तरह की शॉर्ट कुर्ती आप फुल और हाफ स्लीवस दोनें में ले सकते है। इस कुर्ती में आपको कई वैराइटि के कलर और डिजाइन देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस जाने से लेकर कॉलेज की लड़कियां इस तरह की कुर्ती को पहननकर अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026