---Advertisement---

स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स में जादुई गाउन पहन Urfi Javed ने छुड़ाए बॉलीवुड हसीनाओं के छक्के

सोशल मीडिया सेंसेशन Urfi Javed ने स्टाइल आइकॉन अवार्ड के दौरान अपने जादुई गाउन से फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड की हसीनाओं के छक्के भी छुड़ा दिये हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 3, 2024 11:41 पूर्वाह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: शुरूआती दिनों में अपनी वीयर्ड ड्रेसिंग के चलते फैंस से बुरी तरह ट्रोल होने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज के समय में अपने क्रिएटिव माइंड से हर किसी का दिल जीत रही हैं। और यहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, दरअसल उर्वी ने अपनी स्टाइलिंग को इतना अच्छा बना लिया है कि उन्हें बॉलीवुड की कई बड़ी हसीनाओं के साथ कई बड़े इवेंट्स में इनवाईट किया जाता है। इसी तरह इस बार भी उन्हें मुंबई में हुए हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स में बुलाया गया जहां वह कोई ऐसी वेसी ड्रेस नहीं बल्कि, एक जादुई गाउन पहने नजर आईं। उर्फी की इस माइंडब्लोइंग स्टाइलिंग ने फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस के भी छक्के छुड़ा दिये हैं। तो, चलिए देखते हैं उनकी इस जादुई ड्रेस में आखिर क्या खास है।

जादुई गाउन से Urfi Javed ने मचाया बवाल

उर्फी जावेद को ज्यादातर बोल्ड और रिवीलिंग कपड़ों के नाम पर कपड़ों के टुकड़े को अपनी बॉडी पर लटकाए देखागया है। लेकिन, इस बार तो उर्फी ने अपने जादुई गाउन से पूरी महफिल ही लूट ली हैं। यहीं अगर बात की जाए एक्ट्रेस के ड्रेस की तो, आपको बता दें स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स के लिए उर्फी ने एक ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन पहना हुआ है जिसमें वह जैसे ही तालियां बजाती हैं उनकी ड्रेस से फूल, पत्तियां और तितलियां जमीन पर गिरने लगती हैं। यहीं एक्ट्रेस की ड्रेस इतनी प्यारी और मेजिकल है जिसे देख कोई भी देख यही सोचेगा कि क्या सच में यह एक ड्रेस है।

उर्फी ने उड़ाए बी-टाउन एक्ट्रेस के छक्के

यहीं आपको बता दें, उर्फी की तरह इस अवार्ड नाईट में बॉलीवुड की कई मशहूर हसीनाएं जैसे, अनन्या पांडे, तृप्ति डिमरी, मलाइका अरोड़ा और अवनीत कौर को भी स्पॉट किया गया। लेकिन, वहां आई किसी एक्ट्रेस का आउटफिट उर्फी के मेजिकल गाउन को टक्कर नहीं दे पाया। और इसी तरह फैंस के दिलों को धड़काने वाली उर्फी ने बी-टाउन हसीनाओं के भी छक्के छुड़ा दिये हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026