---Advertisement---

Urvashi Rautela दिन में 2 बार चेहरे पर लगाती हैं बर्फ, जानिए क्या सर्दी में भी है यह ब्यूटी हैक कारगर

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए बर्फ लगाती है और ऐसे में वह दिन में दो बार बर्फ का इस्तेमाल करती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इसके क्या होते हैं फायदे? क्या आप ठंड में भी इसका कर सकते हैं इस्तेमाल आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 6, 2025 9:30 अपराह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला जो अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती है। हर बार वह अपनी शाइनी स्किन और खूबसूरती को लेकर चर्चा में होती है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर वह अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए क्या करती हैं। रिपोर्ट की माने तो Urvashi Rautela अपने चेहरे पर दिन में दो बार बर्फ का इस्तेमाल करती है। वह बर्फ से अपने चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखती है। अगर आप भी उनके इस ब्यूटी टिप्स को फॉलो करना चाहती हैं तो यह जान लें कि क्या सर्दी में भी आप उर्वशी रौतेला की तरह बर्फ लगा सकती हैं।

Urvashi Rautela के ब्यूटी हैक में शामिल है बर्फ

उर्वशी रौतेला की खूबसूरती को देख कोई भी दीवाना हो जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी खूबसूरती का एक राज बर्फ भी है। रिपोर्ट की माने तो उर्वशी एक दिन दो बार चेहरे पर बर्फ लगाती हैं। यह उनका ब्यूटी सीक्रेट है जो वह करना नहीं भूलती है। Urvashi Rautela की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है लेकिन अगर आप भी उनकी तरह ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो निश्चित तौर पर कारगर उपाय है।

उर्वशी रौतेला की तरह बर्फ लगाने के फायदे

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे Urvashi Rautela की ब्यूटी टिप को अगर आप भी अपनाना चाहती हैं तो बता दे कि बर्फ लगाने से चेहरे की सूजन कम हो सकती है। इसके अलावा मुंहासे से भी छुटकारा मिल सकता है। इससे स्किन ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनी रहती है तो बढ़ती उम्र में यह उपाय बेहद असरदार है क्योंकि यह एंटी एजिंग ब्यूटी हैक भी है। बर्फ का इस्तेमाल चेहरे पर करने से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम नजर आती है। ऐसे में उर्वशी रौतेला की तरह अगर आप भी खूबसूरत त्वचा चाहती तो इस उपाय को फॉलो कर सकती हैं और आप फ्रेश दिखेंगी।

ठंड में Urvashi Rautela की तरह लगा सकते हैं बर्फ

चेहरे पर बर्फ रगड़ने से करें परहेज

अगर बात करें ठंड में बर्फ लगाने की तो यह सच है कि आप ठंड में भी बर्फ लगा सकते हैं लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि इस दौरान बर्फ से ज्यादा चेहरे को रगड़ने से बचे। उर्वशी रौतेला की आइस थेरेपी सर्दी में भी कारगर है लेकिन इस समय आपकी त्वचा पहले से शुष्क है तो आप ऐसा करने से परहेज करें।

तबियत खराब होने पर ना लगाए बर्फ

अगर आपको ठंड लग रही है तो उर्वशी रौतेला की तरह बर्फ का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे काफी जलन होने का खतरा है। इसके साथ ही आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है। हालांकि बर्फ की सिकाई आपके चेहरे के लिए तो नुकसानदायक नहीं है लेकिन इससे अन्य परेशानी हो सकती है।

सीधे चेहरे पर ना लगाए बर्फ

Urvashi Rautela की तरह बर्फ से सिकाई करने के दौरान ठंड में इस बात का खास ख्याल रखें कि सीधे बर्फ को चेहरे पर ना रखें जबकि आप इसे किसी तौलिए या फिर रुमाल में रखकर ही लगाए ताकि इसका कोई गलत परिणाम सामने ना आए। उर्वशी रौतेला का यह ब्यूटी हैक काफी फायदेमंद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026