---Advertisement---

सर्दी में होंठ फटने की वजह है इस विटामिन की कमी, डॉक्टर ने किया इन खास लोगों को अलर्ट

Vitamin B2: अगर आपको भी होठों की फटने की समस्याओं के साथ-साथ ये चीजें देखने को मिल रही है तो आज ही सावधान होने की जरूरत है। यह एक विटामिन की कमी का खतरा बता रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहती हैं डॉक्टर इस बारे में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 4, 2025 6:11 अपराह्न

Vitamin B2
Follow Us
---Advertisement---

Vitamin B2: जीभ का लाल होना हो या दर्दनाक अल्सर होना, होंठ फटना हो या होंठ के बगल में दरारें आने की समस्याओं अक्सर लोगों को सामना करना पड़ता है। खास करके ये समस्याएं सर्दी के महीने में काफी ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आप भी एक विटामिन का ध्यान रखें तो इस मुश्किल से आप निजात पा सकते हैं। इस बारे में डॉक्टर प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों को पूरी जानकारी दी है और बताया है कि आखिर कैसे विटामिन बी2 का ध्यान रखकर इससे बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय क्या है।

Vitamin B2 की वजह से हो सकती है ये समस्याएं

डॉ प्रियंका ने बताया कि मुंह से जुड़ी हुई ये समस्याएं चाहे होंठ फटना हो या फिर जीभ में लालिमा इसकी वजह विटामिन बी2 की कमी होती है। विटामिन B2 हमारे बॉडी सेल्स के लिए फ्रूट्स को एनर्जी में बदलने में कारगर होता है। इसकी वजह से होंठ फटने से लेकर दर्दनाक अल्सर होना, जीभ का लाल होना या मुंह के चारों तरफ दरारें आ सकता है।

विटामिन बी2 के सेवन में किन्हें विशेष ध्यान देने की जरूरत

डॉ प्रियंका ने यह बताया कि विटामिन बी2 की हर दिन की मात्रा की बात करें तो आप 1.1 एमजी का सेवन कर सकते हैं। वही डॉक्टर यह भी कहती है कि प्रेगनेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, क्रॉनिक के साथ-साथ अगर किसी को इंटेस्टाइन की सर्जरी हुआ हौ तो उन लोगों में थोड़ी क्वांटिटी बढ़ सकती है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

विटामिन बी2 की कमी में खाएं ये खास चीजें

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर किन चीजों का सेवन करने से विटामिन बी2 की कमी पूरी हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर कहती हैं कि मीट और मीट के प्रोडक्ट के अलावा अंडों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अगर वेजिटेरियन लोगों की बात करें तो दलिया, बादाम, सनफ्लावर सीड्स के साथ किनोवा का सेवन आपके लिए फायदेमंद है। ऐसे में सर्दी के महीने में इनका सेवन आपके लिए जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chandrika Gera Dixit

फ़रवरी 5, 2026

Mrunal Thakur

फ़रवरी 5, 2026

The 50

फ़रवरी 5, 2026

Disha Patani

फ़रवरी 5, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 5, 2026

Viral Video

फ़रवरी 4, 2026