---Advertisement---

क्या है Weight Loss में फायदेमंद यह ‘धोखेबाज चीला’, एक्सपर्ट ने बताया 20 किलो छूमंतर करने के लिए क्या करें

Weight Loss: 20 किलो वजन सिर्फ धोखेबाज चीला खाकर कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर एक्सपर्ट ने इस बारे में कैसे लोगों को आगाह किया है। बताया कि कैसे प्रोटीन के साथ-साथ आपको एनर्जी भी मिलने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Weight Loss 
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: चीला खाकर क्या कोई 20 किलो तक अपना वजन कम कर सकता है। चौंक गए लेकिन यह सच है क्योंकि खुद 50 किलो तक वजन कम करने वाली एक्सपर्ट डॉक्टर शिखा सिंह ने बताया कि कैसे आप धोखेबाज चीला खाकर न सिर्फ अपना वेट लॉस करेंगे बल्कि अपनी प्रोटीन की कमी को भी पूरा कर पाएंगे। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने उस रेसिपी को भी शेयर किया है जो आपके लिए वेट लॉस में फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे आप इसे घर में आसानी से बना सकते हैं जिसमें पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है और यह आपका वजन कम करने में असरदार है।

कैसे वेट लॉस के साथ मिल सकता है डबल फायदा

एक्सपर्ट ने इस रेसिपी को धोखेबाज चीला का नाम दिया है जो बाहर से कुछ और और अंदर से कुछ और है। बाहर से देखने में यह सिंपल सा चीला नजर आता है लेकिन 30 ग्राम प्रोटीन बिना किसी प्रोटीन पाउडर के या नॉनवेज डाइट के इसके अंदर छुपा है। यह सुनने के बाद ही आपको हैरानी हो सकती है लेकिन एक्सपर्ट ने बताया है कि यह फैट लॉस और एनर्जी देने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराएगा।

चीला बनाने के लिए किन सामग्रियों की होगी जरूरत

रेसिपी को लेकर बात करते हुए एक्सपर्ट ने बताया कि सबसे पहले हंड्रेड ग्राम्स टोफू लेना है और उसे 10 से 15 मिनट रनिंग वाटर में छोड़ देंगे। इसके बाद आपको टोफू को ग्रेंड करना है। अब एक अलग कटोरे में बेसन लेना है इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर छोटे कटे हुए अदरक, हरी मिर्च, प्याज और धनिया पत्ती और ग्रैंड किया हुआ टोफू को मिला लेना है। आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी पानी भी डाल सकते हैं।

Weight Loss डिश बनाते हुए इस बात का रखें ध्यान

चीला का बेटर तैयार हो जाता है तब आप एक पैन लेंगे और इस पर चीले बनाना शुरू कर दे लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यहां कोई भी तेल या घी का इस्तेमाल ना हो। वेट लॉस डिश को लेकर बात करते हुए एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि जब आपका चीला बनकर तैयार हो जाता है तो आप इस पर देसी घी लगा सकते हैं। इसे घर के बने हुए चटनी के साथ खा सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 5, 2026

Viral Video

जून 4, 2026

Nushrratt Bharuccha

जून 4, 2026

Lucknow Viral Video

जून 4, 2026

Viral Video

जून 4, 2026

Viral Video

जून 4, 2026