---Advertisement---

Weight Loss: सिर्फ 6 महीने में 78 किलो से 59 किलो की हुई महिला का बदल गया लुक! देखें स्पेशल डाइट और समय का कमाल

Weight Loss: 78 किलो की महिला ने किस तरह से 6 महीने में 19 किलो वजन कम किया। आइए जानते हैं किस तरह महिला ने हर किसी को इंस्पायर कर बताया कि डाइट को किस तरह समय के साथ फॉलो करना है जरूरी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2025 7:12 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: आजकल की व्यस्त और भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल में सेहत का ध्यान रखना काफी मुश्किल काम है पर ये इग्नोर करने वाला विषय भी नहीं है। सुखी जिंदगी के लिए सबसे पहले इंसान का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। आजकल युवाओं और बच्चों में एक खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है जो आगे चलकर गंभीर बीमारियां बना देता है वो है मोटापा। हाल ही में fitelo_tamil इंस्टाग्राम पर एक युवा महिला की वेट लॉस जर्नी देखने को मिली है। ममिता नाम की ये महिला महज 29 साल की है और इनका वजन तकरीबन 78 किलो पहुंच गया था। इसके बाद इन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो किया और अपने वजन को 59 किलो Weight Loss कर ले आई।

Weight Loss के साथ आती हैं दिक्कतें

19 किलो वेट लॉस वाली महिला को मोटापे से काफी दिक्कतें आ रही थी उसे इन्होंने सिर्फ डाइट के जरिए कंट्रोल किया जो काफी तारीफ की बात है। आइए अब जानते है ममिता का डाइट प्लान क्या था जिसे आप भी अपना सकते है और खुद को रख सकते है स्लिम फिट। जंक फूड का बढ़ता चलन और अनियमित भोजन की वजह से कम उम्र में ही लोग मोटापे का शिकार हो जाते है और ये मोटापा जिंदगी में कई और तरह के प्रॉब्लम भी ले आता है।

वेट लॉस के लिए डाइट में रखें ये चीजें

मॉर्निंग में कर सकते हैं इन चीजों का सेवन

Weight Loss करने वाली महिला बताती है कि वह सुबह 6 से 7 के बीच में अदरक मिंट चाय और बादाम खाती है तो इसके अलावा जीरा वॉटर अखरोट का सेवन करती है।

ब्रेकफास्ट का समय

8:00 से 9:00 बजे ब्रेकफास्ट में वह कॉर्न चार्ट या ओट्स के अलावा डोसा पीनट चटनी के साथ सेवन करती है

मिड मॉर्निंग में क्या रखें

मिड मॉर्निंग में वह पीनट या बॉयल्ड एग्स के अलावा फ्रूट सलाद चिया सीड्स के साथ लेती है। इसका समय 11 से 12 बजे के आसपास है।

लंच में क्या है वेट लॉस सीक्रेट

लंच 2 से 3 बजे महिला करती है और वेट लॉस के लिए वह रसम राइस, सलाद और दही के अलावा जीरा राइस, दाल सलाद का सेवन करती है। लंच में एक और ऑप्शन वेजिटेबल बिरयानी और रायता भी है।

स्नैक्स में क्या रखें

स्नेक्स 4 से 5 के बीच में वह लेती है जिसमें बटर मिल्क, स्प्राउट्स या फिर फ्लैक्सीड लड्डू हो सकता है।

डिनर में क्या खाए

डिनर के लिए Weight Loss करने वाली महिला 6 से 7 बजे ग्रिल्ड फिश, टोस्टेड वेजिटेबल के साथ लेती हैं। इसके अलावा चिकन सलाद या डोसा और चटनी का भी सेवन करती हैं।

बेड पर जाने से पहले क्या खाएं

वेट लॉस करने वाली महिला 8 से 9 बजे के आसपास बिस्तर पर जाने से पहले इलायची पानी का सेवन करती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026