---Advertisement---

Weight Loss: इस खास डाइट और एक्सरसाइज से कम कर सकते हैं 22 किलो वजन, देखे कैसे 89 से 67 किलो की हुई महिला

Weight Loss: 22 किलो तक वजन कम किया जा सकता है वह भी आसानी से घर पर। आइए जानते हैं कैसे आप महिला द्वारा बताए गए स्पेशल डाइट और एक्सरसाइज को ट्राई कर वजन को मेंटेन कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2025 4:52 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: होममेड फूड और एक्सरसाइज के जरिए आप अपने वजन को 89 किलो से 67 किलो तक पर ला सकते हैं। जी हां, 22 किलो वजन घर के खाने से कम किया जा सकता है और यह हम नहीं बल्कि इंस्टाग्राम चैनल पर खुद वह महिला बताती है जिसने काफी मेहनत के बाद 89 किलो से 67 किलो तक का सफर तय किया। ऐसे में यह उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है जो वजन कम करने का उपाय ढूंढ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर किस रुटिन को फॉलो कर दिया लड़की वेट लॉस करने में कामयाब रही है।

Weight Loss के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन करती हैं महिला

वेट लॉस करने वाली सोनम इस वीडियो में कहती है कि आप कैसे घर पर बने हुए खाने और वर्कआउट के साथ अपना वेट लॉस कर सकते हैं। वह कहती हैं कि उनके सुबह की शुरुआत हमेशा डिटॉक्स वॉटर से होती है। डिटॉक्स वॉटर के बाद सोनम फुल बॉडी वर्कआउट करती है और ऐसे में वह घर पर उन एक्सरसाइज को फॉलो करती हैं जिससे उन्हें फायदा हो सके। वहीं वर्कआउट के बाद वह आमला शॉर्ट्स पीती है।

वजन कम करने के लिए इस डाइट प्लान को फॉलो करती हैं महिला

वहीं वेट लॉस के लिए ब्रेकफास्ट में 2 उबले हुए अंडे और पपीता का सेवन महिला करती हैं। 22 किलो वेट लॉस करने वाली महिला ने यह भी बताया कि वह फ्रूट्स का सेवन करती है। लंच में 100 ग्राम पनीर के साथ 100 ग्राम चावल खाती हैं। रात के खाने में वह 200 ग्राम चिकन के साथ 100 ग्राम चावल का सेवन करती हैं।

22 किलो वजन कम करने के लिए चले इतने स्टेप्स

इसके अलावा वेट लॉस करने वाली महिला ने यह भी बताया कि वह बैलेंस डाइट का खास ख्याल रखती है और इसके साथ ही अपने दिन का अंत वॉकिंग के साथ करती है। महिला ने बताया कि 10000 स्टेप्स वह चलती है जिससे उन्हें फायदा मिलता है। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं तो महिला के इन स्टेप को ट्राई कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajpal Yadav

मार्च 2, 2026

Contact Lens

मार्च 2, 2026

Tiger Shroff

मार्च 2, 2026

Holi 2026

मार्च 1, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026