---Advertisement---

Weight Loss: 35 किलो वजन कम करने के बाद 50 किलो बढ़ी महिला, जानिए किन गलत आदतों ने बना दिया फिट टू फैट

Weight Loss: किन अनहेल्दी तरीकों से महिला ने अपना वेट लॉस किया जिसकी वजह से उन्हें नुकसान झेलना पड़ा। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहती है मोटापे से ग्रसित महिला जो आपको हैरान कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2026 6:14 अपराह्न | Updated: अप्रैल 16, 2026 6:46 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: कभी-कभी अगर आप ध्यान नहीं देते हैं तो आप घटे हुए वजन को वापस से बढ़ा सकते हैं। यह हम नहीं बल्कि एक ऐसी महिला ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है जिन्होंने कहा कि उन्होंने 35 किलो वेट लॉस किया था लेकिन बाद में उनका 50 किलो वजन एक बार फिर से बढ़ गया। हालांकि इस दौरान महिला ने यह बताया कि उन्होंने कुछ अनहेल्दी आदतों को फॉलो किया और अपना वजन कम करने में कामयाब हुई। यह उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई जिसकी वजह से अब लगातार उनका वजन बढ़ता जा रहा है।

वजन कम करने के लिए महिला ने किन अनहेल्दी तरीके को किया फॉलो

महिला बताती है कि उनका वेट लॉस जर्नी 10 साल पहले काफी अलग रहा जहां उन्होंने 35 किलो वजन कम किया लेकिन 50 किलो फिर से बढ़ा लिया। 110 से 112 किलो की होने वाली महिला का लक्ष्य था कि वह 70 किलो टारगेट को हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अनहेल्दी तरीके से उन्होंने अपना वजन कम किया। वह हर दिन 800 से 1000 कैलोरी का सेवन करती थी। वह हर दिन 2 घंटे वर्कआउट करती थी और हर दिन मुश्किल से 5 घंटे सोती थी।

Weight Loss का सफर कैसे बन सकता मुसीबत

महिला बताती है कि उन्होंने अपना वेट लॉस किया लेकिन उसके बाद वजन बढ़ने के बाद उन्हें जो परेशानी हुई है उसकी वजह से दोबारा वजन कम करने के बारे में नहीं सोच रही हैं। वह कहती है कि मैंने हर चीजें काफी ज्यादा कर लिया जिसकी वजह से मुझे नुकसान हुआ। महिला ने यह भी बता दिया है कि पिछले 10 साल में लगातार वजन बढ़ता ही चला गया है ऐसे में आप भी अनहेल्दी तरीके से कभी भी अपना वेट लॉस करने का ना सोचे क्योंकि आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

निश्चित तौर पर 110 किलो की महिला ने 35 किलो वजन कम किया लेकिन इसके पीछे हेल्दी तरीके को नहीं अपनाया जो उनके लिए उल्टा पड़ा।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026