Weight Loss: C-Section डिलिवरी के बाद भी महिला हुई 26 किलो कम, जानें समय और डाइट को लेकर क्या किया खुलासा

Weight Loss: कब और क्या खा रहे हैं यह इस बात पर मायने रखता है कि आप अपना वजन कम करने पर किस तरह से ध्यान दे रहे हैं। अगर फोकस किया जाए तो निश्चित तौर पर 26 किलो तक वजन कम किया जा सकता है जानिए कैसे।

Weight Loss

Photo Credit- Google Weight Loss

Weight Loss: 26 किलो तक वजन कम करना आसान नहीं है लेकिन यह आसान हो सकता है अगर हम कहे कि ऐसा संभव है क्योंकि इसकी जानकारी खुद लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म rozy_sharma00 के जरिए दी है। जहां उसने डाइट के साथ ही अपना 26 किलो कम करने में सफल हो पाई है। वेट लॉस करना मुश्किल है लेकिन डाइट में किए गए बदलाव और टाइमिंग का खास ख्याल रखना इसके लिए जरूरी होता है। आखिर कैसे आप अपने वजन का ध्यान रख सकते हैं और कैसे फायदा हो सकता है जानिए।

26 किलो Weight Loss के लिए सुबह की शुरुआत इस तरह करें

महिला ने बताया कि उन्होंने कोई भी फैंसी डाइट का इस्तेमाल नहीं किया। सी सेक्शन डिलीवरी के बाद उन्हें काफी परेशानी हुई इसलिए उन्होंने घर के बने हुए खाने से वेट लॉस किया। 26 किलो वजन कम करने वाली महिला ने बताया कि वह एक गिलास गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीती थी या फिर एक गिलास जीरा वॉटर मेथी वाटर का सेवन करती थी। वॉक करने से पहले यह जरूरी है।

ब्रेकफास्ट में वजन कम करने के लिए क्या करें

इसके अलावा 8 से 9 बजे ब्रेकफास्ट में वह ओट्स, पोहा उपमा सब्जियों के साथ मिला हुआ खाती थी। इसके अलावा दो बॉयल अंडे, एक ब्राउन ब्रेड बटर, कोई भी फल का सेवन करती थी। इसके साथ दलिया और इडली सांभर को बताया है तो इसके अलावा ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी बिना चीनी के पी सकती हैं

कब खाए मिड मॉर्निंग में आप 

सुबह 11 बजे मिड मॉर्निंग में एक फल चाहे वह अमरुद हो ऑरेंज या फिर एप्पल का सेवन करती थी। इसके अलावा रोस्टेड चना या फिर बदाम 5-6 से खाती थी।

लंच और स्नैक्स में रखें समय का अंतर

लंच दोपहर 2 बजे करती थी और इसके लिए एक कप ब्राउन चावल, दो चपाती बिना घी के और एक कटोरा दाल, ग्रिल्ड पनीर चिकन या फिर फिश का सेवन करती थी। 4 से 5 बजे इवनिंग स्नैक में एक कप ब्लैक कॉफी एक छोटे कटोरे में रोस्टेड मखाना स्प्राउट्स या फिर बॉयल्ड कॉर्न खा सकते हैं। वहीं डिनर को लेकर महिला ने बताया कि दो चपाती या फिर चावल के साथ पनीर, चिकन, टोफू और सब्जियों को शामिल करती थी

निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद इतना तो होता है कि न सिर्फ डाइट बल्कि आपको समय का ध्यान रखना जरूरी है इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि आप फिर आप कब और क्या खा रहे हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version