---Advertisement---

World Sleep Day 2025: जानलेवा Fatty Liver से बचना है तो लें भरपूर नींद! Dr. Shiv Kumar Sarin से जानें लंबी उम्र का राज

World Sleep Day 2025: नींद की कमी की वजह से कई बीमारियां हो सकती है और इन्हीं में से एक है फैटी लिवर। डॉक्टर शिव कुमार सरीन से जाने कैसे आप अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं लेकिन इसके लिए नींद बेहद जरूरी है। वर्ल्ड स्लीप डे 2025 पर जाने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 14, 2025 1:32 अपराह्न

World Sleep Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

World Sleep Day 2025: आजकल युवाओं में फैटी लिवर की समस्या आम हो गई पर ये किस हद तक जिंदगी के लिए खतरनाक है वो भी एक सोचने वाली बात है। स्ट्रेस भरी भागदौड़ भरी लाइफ में कुछ वक्त निकाल कर अपनी सेहत के बारे में सोचना भी बेहद जरूरी है और आज हम आपको Fatty Liver से बचाने का आसान तरीका लेकर आए है। फैटी लिवर और मोटापे की समस्या न सिर्फ युवाओं बल्कि 12 साल के कम उम्र के बच्चों में भी तेजी से बढ़ी है। बच्चों का मोटापा आगे चलकर उन्हें फैटी लिवर की परेशानी भी देता है और इससे बचने के लिए जरूरी है अच्छी नींद।

World Sleep Day 2025 से हटके फैटी लिवर और मोटापे से बचने का बेहद आसान तरीका

Credit- @ANIPodcastwithSmitaPrakash

अगर आपको भी लग रहा है कि नींद का मोटापे ओर फैटी लिवर से क्या लेना देना तो आइए जानते है एक्सपर्ट की राय। पद्म भूषण डॉक्टर शिव कुमार सरीन ANI के पॉडकास्ट में पहुंचे और उन्होंने फैटी लिवर और मोटापे से बचने का बेहद आसान तरीका बताया। वर्ल्ड स्लीप डे 2025 से परे डॉक्टर सरीन का कहना था कि जो लोग अपनी नॉर्मल नींद से कम सोते है उन्हें Fatty Liver का खतरा अन्य लोगों की तुलना में बेहद अधिक रहता है। डॉक्टर सरीन ने आगे बताया कि जिन लोगों ने अपनी नींद में केवल 20 मिनट का इजाफा किया है उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल बढ़ा लिए है।

World Sleep Day 2025 पर जानें कितने घंटे की नींद है जरुरी

वर्ल्ड स्लीप डे 2025 से परे इंसान को बेहद सेहत के लिए रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद लेनी जरूरी है जिसपर एंकर कहती है कि ये इस जन्म में होना तो मुश्किल है। तब डॉक्टर कहते है कि अगर आप चाहते है कि आप एक अच्छी ओर लंबी जिंदगी जिए तो आपको अपनी नींद पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आजकल बच्चे भी लेट नाइट सोते है, भले ही उन्हें अभी इस बात का एहसास न हो पर आगे चलकर उन्हें मोटापे और फैटी लिवर की समस्या झेलनी पड़ सकती है। डॉक्टर ने ये भी कहा ही जो बच्चे या लोग रात को 2 से 6 के बीच में सोते है वो अपनी जिंदगी के साथ बढ़ा खिलवाड़ कर रहे है।

World Sleep Day 2025 पर जानें नींद क्यों है जरुरी

अच्छी नींद के लिए रात 8 से 10 बजे के बीच सोना जाना बेहद जरूरी है और ये अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बेहद असरदार उपाय है। रात को जल्दी सोने से शरीर को जरूरत के अनुसार कम से कम सात घंटे की रेस्टोरेटरी स्लीप मिल जाती है और इससे मोटापे या Fatty Liver का खतरा कम हो जाता है। बता दें, आधा घंटा या एक घंटा कम नींद लेने वाले लोग हमेशा पेट की बीमारियों से परेशान रह सकते है। ऐसे में वर्ल्ड स्लीप डे 2025 से परे बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर नींद लेना बहुत जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026