---Advertisement---

Yellow Teeth Cleaning: दांतो पर जमी पीली परत को हटाने में असरदार है ये नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

दांत हमारे शरीर का ही हिस्सा है इसलिए इनका ध्यान रखना हमारे हाथों में है, आस-पास ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जिन्हें इस्तेमाल करने से दांतों से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. आज आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में यहां बताने जा रहे हैं

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: सितम्बर 28, 2023 8:33 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Yellow Teeth Cleaning: सुंदर, सफेद और मोती की तरह चमकते दांत पाना हर किसी की ख्वाइश होती है, मगर समय के साथ दांतों की केयर न करने से इन पर पीलापन जमा होने लगता है. बच्चे हो या फिर बड़े यह कई लोगों के लिए शर्मिंदगी का कारण बनता है जिसकी वजह से वो खुलकर हंस नहीं पाते और बात भी करना बंद कर देते हैं. दांतों का ध्यान रखना हमारे हाथों में है, आस-पास ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जिन्हें इस्तेमाल करने से दांतों से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. आज आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप दांतों के जिद्दी पीलेपन को दूर कर सकते हैं.  

दांतों को मोती जैसा बनाता है बेकिंग सोडा

पिछले लंबे समय से दांतों के चमकाने के लिए बेकिंग सोडे का प्रयोग किया जाता रहा है. इसके लिए आपको चुटकी भर बेकिंग सोडा लेना है और इसमें आधा चम्मच नींबू मिला लेना है. तैयार पेस्ट से रात को या सुबह दांतों की अच्छे से मासाज करें, यह वहां मौजूद पीलेपन पर रिएक्ट करता है जिससे दांतों पर जमी पीली परत निकलने लगती है.

नमक तेल लौटाता है दांतो की पुरानी चमक

यह एक असरदार उपाय है जिसे ज्यादातर लोग फॉलो करना पसंद करते हैं. इसके लिए आपको थोड़ा सेंधा नमक लेना है फिस इसमें 5 से 6 बूंदें सरसों के तेल की मिक्स कर लें. अगर दांत ज्यादा ही पीले हो चुके हैं तो इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला दें, हफ्ते में तीन बार ब्रश करने से पहले इससे अच्छे से दांतो और मसूड़ो की मसाज करें. यह दांत साफ करने के साथ पूरे मूंह को क्लीन करने का काम करता है, वहीं मूंह की सड़न को भी खत्म कर देता है. दांतो के पीलेपन को दूर करने के लिए आप इस नुस्खे को प्रयोग कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026

Leave a Comment