Abhishek Banerjee पर हमला देख आगबबूला हुई ममता बनर्जी, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, जानें सबकुछ

Abhishek Banerjee: दिन टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले केे बाद मामला पूरी तरह से गरमा गया है औऱ जमकर राजनीति हो रही है।

Abhishek Banerjee

फाइल फोटो

Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। दरअसल बीत दिन टीएमसी सांसद Abhishek Banerjee पर हुए कथित हमले केे बाद मामला पूरी तरह से गरमा गया है। जानकारी के मुताबि सांसद पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, तभी उनके खिलाफ नारेबाजी हुई और कुछ लोगों ने उन पर अंडे, पत्थर तथा चप्पलें फेंकीं। गौरतलब है कि इस मामले पर अब राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। वहीं अब इसे लेकर ममता बनर्जी ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

हमले के बाद क्या बोले Abhishek Banerjee?

हमले के बाद Abhishek Banerjee ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “वे मुझे जान से मारना चाहते थे। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हम इस बारे में उच्च न्यायालय को जरूर सूचित करेंगे। हम राज्यपाल को भी इस बारे में बताएंगे।

मैं निश्चित रूप से अदालत में जाऊंगा। यह सब भाजपा द्वारा प्रायोजित है। देखिए उन्होंने क्या कर दिया है। यही उनका लोकतंत्र का उदाहरण है। अभी एक महीना भी नहीं बीता है और पुलिस का नामोनिशान नहीं है।”

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कसा तंज

गौरतलब है कि Abhishek Banerjee पर हमले को लेकर ममता बनर्जी पूरी तरह से आगबबूला हो गई है। उन्होंने कहा कि “यहां तक ​​कि सीपीएम भी लगभग 35 वर्षों तक सत्ता में रही। क्या तब कभी ऐसा कुछ हुआ था? वे (भाजपा) अमानवीय हो गए हैं। यह क्रूरता है। लोकतंत्र की हत्या की बात छोड़िए, अब लोगों को इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। हमने अभी डॉक्टरों से इस बारे में बात की है।

हमारे पारिवारिक चिकित्सक वहीं रहेंगे। उन्हें आज से ही ऑक्सीजन दी जाएगी और डॉक्टरों द्वारा बताई गई सभी देखभाल की जाएगी। वे उनका ख्याल रखेंगे। उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं और उनके आठ ऑपरेशन हो चुके हैं। उन्होंने उनकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। अगर कोई स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न होती है, तो इस नर्सिंग होम के अधिकारी और उनकी देखभाल करने वाले डॉक्टर, विशेष रूप से अपोलो और बेले व्यू के डॉक्टर, जिम्मेदार होंगे।”

गौरतलब है कि Abhishek Banerjee पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। हालांकि पुलिस की तरफ से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

Exit mobile version