---Advertisement---

ECI के फैसले के बाद Sanjay Raut ने कसा तंज, ‘हमारे देश के लोकतंत्र की गई हत्या”

Sanjay Raut: शिवसेना पर अधिकार को लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुनाया। इस फैसले ने एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच काफी समय से चल रहे खींचतान को खत्म करने का काम किया। चुनाव आयोग ने अपने फैसले में सुनाया कि एकनाथ शिंदे गुट के पास पार्टी का नाम ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 18, 2023 11:14 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Raut: शिवसेना पर अधिकार को लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुनाया। इस फैसले ने एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच काफी समय से चल रहे खींचतान को खत्म करने का काम किया। चुनाव आयोग ने अपने फैसले में सुनाया कि एकनाथ शिंदे गुट के पास पार्टी का नाम “शिवसेना” और पार्टी का प्रतीक “धनुष और बाण” रहेगा। इस फैसले से उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा जोरदार झटका लगा है। वहीं मुख्यमंत्री शिंदे गुट के लोग इसे बड़ी जीत बता रहे हैं।

बाला साहेब ठाकरे को जीत का दिया श्रेय

चुनाव आयोग के फैसले के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ” यह जीत बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे के विचारों की जीत है। ये हमारे कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और लाखों शिवसैनिकों की विजय है।” बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद और उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद से ही दोनों गुटों के बीच चुनाव चिह्न को लेकर सियासत तेज हो गई थी। एक तरफ शिंदे गुट धनुष-बाण को अपना चुनाव चिह्न बता रहा था वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे इसको लेकर चुनाव आयोग पहुंच गए थे। ऐसे में शुक्रवार को चुनाव आयोग ने अपनी सुनवाई में कहा कि धनुष – बाण चुनाव चिह्न शिंदे गुट के पास ही रहेगा।

ये भी पढ़ें: Pakistan-China: तालिबान से डर गया ड्रैगन! अचानक बंद किया पाक स्थित काउंसलर ऑफिस, सिटीजन्स के लिए जारी की एडवाइजरी

लोकतंत्र की हुई हत्या

चुनाव चिह्न न मिलने के बाद गुस्साए उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग से कहा कि “यह हमारे देश के लोकतंत्र की हत्या है। हम कानून की लड़ाई भी लड़ेंगे और जनता के दरबार में जाकर अपने मुद्दे रखेंगे। हम फिर से एक नई शिवसेना पार्टी का निर्माण करेंगे। लोग हमारे चुनाव निशान को हथिया सकते हैं लेकिन विचारधारा को नहीं। अगर धनुष बाण राम की बजाए रावण को मिले, तो इसका मतलब क्या? इसका मतलब है असत्यमेव जयते। वहीं संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि “कहां तक खरीद-बिक्री हुई है, यह साफ हो गया है। आज चुनाव आयोग ने अपना विश्वास खो दिया है। देश की सभी स्वायत्त संस्थाओं को गुलाम बनाने की कोशिश शुरू है। इस फैसले को जरूर चुनौती देंगे। 40 लोगों ने पैसे के जोर पर धनुष बाण का चिन्ह खरीदा है।”

ये भी पढ़ें: लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

MK Stalin

अप्रैल 15, 2026

Amravati News

अप्रैल 15, 2026