---Advertisement---

Kangna Ranaut के बाद, टीवी एक्ट्रेस Rupali Ganguly की BJP में धमाकेदार एंट्री

Rupali Ganguly: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangna Ranaut के बाद अब टीवी की दुनियां पर राज करने वाली रुपाली गांगुली ने भी BJP में एक धमाकेदार एंट्री मार ली है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 1, 2024 12:46 अपराह्न | Updated: मई 1, 2024 4:57 अपराह्न

Rupali Ganguly
Follow Us
---Advertisement---

Rupali Ganguly: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत के बाद अब टीवी की दुनियां में राज करने वाली अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एक धमाकेदार एंट्री मार ली है। एक्ट्रेस अपने किरदार अनुपमा को लेकर फैंस के दिलों दिमाग पर छाई रहती हैं और अब अपनी इस हरकत से उन्होंने अपने सभी चाहने वालों को हैरान कर दिया है।

Rupali Ganguly की BJP में धमाकेदार एंट्री

इन दिनों पॉलिटिक्स में पॉलिटिशियन से ज्यादा बॉलीवुड और टीवी के सितारे ही चमकते नजर आते हैं। जैसे पहले हेमा मालिनी फिर उनके बाद मशहूर एक्ट्रेस और कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रानौत। यहीं अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और अनुमपा फेम रुपाली गांगुली भी पॉलिटिक्स में कूद गई हैं। लोगों ने हमेशा एक्ट्रेस को टीवी पर अपना जलवा दिखाते और एक्टिंग करते ही देखा है। और जैसे ही उनके इंटरव्यू की एक वीडियो सामने आई जिसमें वह BJP को जॉइन करने और उनकी पार्टी में अपनी एंट्री की बात करती दिखीं हर किसी के होश ही उड़ गए हैं और अब सब यही सोच रहे हैं ऐसा कैसे हुआ। तो चलिए जानते हैं उन्होंने इसपर क्या कहा।

लोगों के विकास पर रुपाली ने कही ये बात

अपनी इस तेज़ी से वायरल हो रही वीडियो में एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने लोगों के विकास पर बात करते हुए कहा “एक नागरिक के नाते ही सही हम सभी को इसमें सहभागी होना चाहिए, मैं अपनी कला से कई सरे लोगों से मिलती हूं और जब मैं उन्हें देखती हूं तो मैं सोचती हूं क्यों न मैं भी उनके विकास में सहभागी बनूं।

PM मोदी के रस्ते पर चलना चाहती हैं एक्ट्रेस

यहीं आगे बढ़ते हुए एक्ट्रेस ने कहा मुझे विनोद तावड़े जी का मार्गदर्शन, अमित बिनानी जी का आशीर्वाद और संजय मयूख जी की गाय्डेंस मिली तो मैं आज आप सब के सामने बैठी हूं। मैं यहां आई हूं जिससे मैं किसी तरह मोदी जी के बताए रस्ते पर चल सकूं और किसी तरह से देश की सेवा में लगूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 30, 2026

Nitish Kumar

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026