---Advertisement---

‘पंजाब को बदनाम करने…’ बीजेपी के आरोपों पर आप नेता Anurag Dhanda का पलटवार, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: जैसे-जैसे पंजाब में बिधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। पार्टियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 5, 2026 4:42 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: जैसे-जैसे पंजाब में बिधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। पार्टियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दरअसल बीजेपी पंजाब में लगातार आम आदमी पार्टी को निशाना बना रही है और उनके कार्यों पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं अब इसे लेकर आप के राष्ट्रीय मीडिया Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने बीजेपी पर पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। ढांडा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया।

Anurag Dhanda का बीजेपी पर जोरदार तंज

एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आप नेता Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “बीजेपी नेताओं ने पंजाब को बदनाम करने के लिए अब तक 3 अलग-अलग वीडियो डाले और तीनों वीडियो फ़र्ज़ी निकले।

क्या ये समझने के लिए काफ़ी नहीं कि बीजेपी साज़िश करके पंजाब को बदनाम कर रही है”। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह बयानबाजी और तेज हो सकती है।

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी बयानबाजी

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच आप और बीजेपी के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। बता दें कि Anurag Dhanda लगातार  बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों और राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते रहे हैं।

इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड मामले में आप नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद भी अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जैन पंजाब के चुनावी प्रभारी की भूमिका में हैं और इसी वजह से बीजेपी उन्हें निशाना बना रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026