Anurag Dhanda: देश में ई20 पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफ़ैक्चरर्स का एक पत्र भी साझा किया, जिसमे एथेनॉल ईंधन के व्यापक उपयोग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और चुनौतियों का उल्लेख किया गया है। जिसके बाद एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
Anurag Dhanda ने एसआईएएम का लेटर किया शेयर
आप नेता Anurag Dhanda ने सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफ़ैक्चरर्स का एक लेटर शेयर किया गया है, जिसमे लिखा “2022 तक पूरे देश में E10 लागू करने की सरकार की योजना एक स्वागत योग्य कदम है।
SIAM recommendations to GOI clearly says “E10 fuel availability for existing vehicles is a MUST”
Actually BJP’s fake propaganda exposed. https://t.co/8FDXMQT52H pic.twitter.com/McmRThKOju
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) August 6, 2026
एक बार यह कदम पूरा हो जाने पर, SIAM अपनी गाड़ियों के इंजन को सही ढंग से कैलिब्रेट करके और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ उन्हें पूरी तरह से E10 के अनुकूल बनाएगा। यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि पूरी तरह से E10 के अनुकूल गाड़ियाँ (2-व्हीलर और 4-व्हीलर) कम इथेनॉल ब्लेंड पर नहीं चल सकतीं, क्योंकि इससे नॉकिंग होगी, जिससे इंजन को नुकसान पहुँचेगा”।
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि आप नेता Anurag Dhanda ने अपने पोस्ट में दावा किया कि SIAM द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए पत्र में ई20 ईंधन के व्यापक उपयोग से पहले आवश्यक तैयारियों पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि ईंधन की उपलब्धता, गुणवत्ता और वाहन अनुकूलता जैसे मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया तो उपभोक्ताओं और ऑटोमोबाइल उद्योग दोनों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि ई20 से जुड़ी नीतियों को लागू करते समय सभी हितधारकों की राय और तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से लिया जाए।
